भागीरथपुरा के 95 प्रतिशत इलाकों में नलों से पानी शुरू: संक्रमण की त्रासदी के बाद बिछी नई लाइनें; आयुक्त ने जाना जल प्रदाय का हाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा क्षेत्र का बुधवार को दौरा कर नई पाइप लाइन के जरिए जल वितरण व्यवस्था का नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जायजा लिया। गौरतलब है कि पूर्व में नर्मदा पाइप लाइन और ड्रेनेज लाइन के मिल जाने से क्षेत्र में भीषण जल संक्रमण फैला था, जिसकी चपेट में आने से 36 से अधिक बच्चे, महिलाएं और पुरुष प्रभावित हुए थे।
सरकारी तंत्र की लापरवाही से हुई उस त्रासदी के बाद प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में नई पेयजल पाइप लाइन और ड्रेनेज लाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया था, जिसके बाद अब 95 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में सुरक्षित जल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रगतिरत जल प्रदाय लाइन, सीवरेज नेटवर्क और सड़क निर्माण कार्यों का स्थल पर अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि सभी शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा और उच्चतम गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि भविष्य में संक्रमण जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। वर्तमान में जिन सीमित हिस्सों में कार्य अधूरा है, वहां निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से अस्थायी जलापूर्ति की जा रही है।
पानी की शुद्धता व आपूर्ति के समय की जानकारी ली
आयुक्त ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा की और उनसे पानी की शुद्धता व आपूर्ति के समय की जानकारी ली। संक्रमण के उस भयावह दौर के बाद अब नियमित और स्वच्छ पानी मिलने पर नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया।
इसके बावजूद आयुक्त ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल सैंपलिंग और क्लोरीनेशन की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे और जोनल अधिकारी आनंद रैदास सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!