खबर
Top News

छात्रों की सेहत से खिलवाड़: कैंटीन में स्टूडेंट को परोस दी छिपकली; मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मार्च 2026, 4:12 pm
शेयर करें:
छात्रों की सेहत से खिलवाड़

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) की कैंटीन में परोसे गए भोजन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि डिनर में दी गई सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली, जबकि कैंटीन प्रबंधन ने इस दावे को खारिज करते हुए इसे शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया है।

खाने में दिखी छिपकली, मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात छात्र डिनर के लिए कैंटीन पहुंचे थे। खाना खाते समय एक छात्र को सब्जी का स्वाद अजीब लगा। जब उसने गौर से देखा तो उसमें छिपकली जैसी आकृति दिखाई दी, जिससे मौके पर मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारी ने किया इनकार
छात्रों का आरोप है कि शिकायत करने पर कैंटीन कर्मचारी ने इसे छिपकली मानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह केवल शिमला मिर्च का टुकड़ा है। इस दौरान छात्रों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीसी कार्यालय में किया विरोध
सोमवार को छात्रों ने वाइस चांसलर कार्यालय पहुंचकर मामले में विरोध दर्ज कराया और ज्ञापन सौंपा। ऑटोमोबाइल विभाग के छात्र अर्पित चौहान ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है, लेकिन रविवार को अवकाश होने के कारण मामला उठ नहीं सका।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
छात्रों का कहना है कि कैंटीन की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रबंधन का दावा-‘छिपकली नहीं, शिमला मिर्च’
कैंटीन संचालक सुनील अग्रवाल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह छिपकली नहीं बल्कि शिमला मिर्च थी। उन्होंने दावा किया कि कैंटीन कर्मचारी ने छात्रों के सामने उसे खाकर भी दिखाया और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद छात्रों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

24 minutes ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

39 minutes ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 1 hour ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 1 hour ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 2 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 2 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 2 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 2 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 2 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 3 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 3 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 3 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 3 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 3 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 3 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!