मरीज की सेहत से खिलवाड़: हॉस्पिटल में परोसा जा रहा खराब खाना; उपमा और सांभर में मिले कीड़े, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रसिद्ध कोकिलाबेन हॉस्पिटल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भर्ती मरीज को घटिया और कीड़े युक्त अस्वच्छ भोजन परोसा जा रहा है।
खाने की गुणवत्ता को लेकर की शिकायत
इसको लेकर मरीज के परिजनों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से लगातार खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की जा रही है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
बच्चे को दिया जा रहा कीड़े वाला खाना
आरोप है कि, हॉस्पिटल में भर्ती साढ़े 5 साल के कबीर सिंह को दिए जा रहे खाने में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। सामने आए एक वीडियो में उपमा के अंदर मरी हुई इल्ली दिखाई दे रही है, वहीं सांभर में भी कीड़े नजर आ रहे हैं।
मरीज की सेहत के साथ खिलवाड़
परिजनों का कहना है कि इतना महंगा और प्रतिष्ठित अस्पताल होने के बावजूद इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है और सीधे तौर पर मरीज की सेहत के साथ खिलवाड़ है।
लगातार मिल रहा ऐसा ही खाना
इस बारे में जानकारी देते हुए मरीज कबीर सिंह के परिजनों ने बताया कि 27 मार्च को उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया था। भर्ती होने के बाद से ही उन्हें लगातार इसी तरह का खराब खाना दिया जा रहा है।
खाद्य विभाग की टीम पहुंची
इतना ही नहीं उन्होंने इसको लेकर खाद्य विभाग में भी शिकायत की थी। इसके बाद आज खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाने का सेंपल लिया। फिलहाल, इस मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!