हत्या के प्रयास मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई: पांच आरोपी गिरफ्तार; न्यायालय ने भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2026 की रात करीब 11:15 बजे थाना विजय नगर क्षेत्र स्थित ऑर्बिट वाइन शॉप, मेन रोड, विजय नगर के सामने हुई थी। यहां फरियादी पक्ष के साथ आरोपियों का विवाद हुआ, जिसके बाद मारपीट की गई। इस दौरान एक आरोपी ने धारदार चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया। घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले में फरियादी की शिकायत पर थाना विजय नगर में अपराध क्रमांक 720/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 296(क), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय नगर थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने और विरोध करने का प्रयास किया, जिसके चलते उन्हें चोटें आईं। सभी आरोपियों का नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल उर्फ भीम पिता धर्मेंद्र उर्फ धम्मू संकट, उम्र 23 वर्ष, निवासी 366, लाला का बगीचा, एमआईजी, इंदौर (हाल निवासी अम्बेडकर नगर, इंदौर), लोकेश पिता राजू बरौसा, उम्र 23 वर्ष, निवासी 388, लाला का बगीचा, इंदौर, मयंक पिता कैलाश करोसिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी 479, लाला का बगीचा, तुकोगंज, इंदौर, हिमेश पिता दिनेश तोमर, उम्र 20 वर्ष, निवासी 380, लाला का बगीचा, तुकोगंज, इंदौर, दीपक पिता अमर कल्याणे, उम्र 32 वर्ष, निवासी 12, वाल्मीकि नगर, बाणगंगा, इंदौर हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!