युवक की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा: दोस्त ने ही उधारी के विवाद में की थी हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित ऋषि नगर कॉलोनी में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि उधारी के पैसों के विवाद में की गई हत्या थी। बाणगंगा पुलिस ने मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को ऋषि नगर कॉलोनी में रहने वाले 33 वर्षीय रोहित पिता गोपाल सिंह का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजन उसे तत्काल अरविंदो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पुष्टि हुई। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि रोहित की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इसके आधार पर बाणगंगा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1235/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस उपायुक्त जोन-3 अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा तथा सहायक पुलिस आयुक्त रुबीना मिजवानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पहुंची पुलिस आरोपी तक
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। परिजनों और परिचितों से गहन पूछताछ की गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का विश्लेषण किया गया।
जांच में संदेह मृतक के मित्र देवेन्द्र वर्मा पर गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी देवेन्द्र पिता संतराम वर्मा निवासी नीलाकाश स्कूल के पास, बाणगंगा क्षेत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
उधारी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका और रोहित का उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने रोहित की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, मृतक का पर्स तथा नगदी राशि भी बरामद कर ली है।
वैज्ञानिक साक्ष्यों से मजबूत हुआ केस
पुलिस के अनुसार घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की जांच, फिंगरप्रिंट साक्ष्य और अन्य तकनीकी प्रमाणों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
देवेन्द्र पिता संतराम वर्मा, निवासी नीलाकाश स्कूल के पास, बाणगंगा, इंदौर। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर, उप निरीक्षक सीमा मुवेल, उप निरीक्षक शुभम पांडे, प्रधान आरक्षक संजय बामने, देवेन्द्र प्रजापति तथा आरक्षक सुखवेन्द्र, धर्मेन्द्र ओझा, गजेन्द्र धाकड़ सहित एफएसएल टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे आर्थिक लेन-देन का विवाद प्रमुख कारण के रूप में सामने आया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

देखिए वीडियो:मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!