क्लब में युवक की संदिग्ध मौत: पार्टी के दौरान बिगड़ी तबीयत; बेहोश होकर गिरा और तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/गोवा।
इंदौर के एक 21 वर्षीय युवक की गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां पार्टी के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिवार और दोस्तों में गहरा शोक छा गया है। मृतक युवक का नाम ईशान पिता जसवंत सिंह बड़गुजर था। उसके पिता कारोबारी हैं।
क्लब में पार्टी के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, युवक शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अंजुना इलाके के एक क्लब में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम के बाद ही साफ होगी वजह
पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौत के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती तौर पर इसे कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्तों के साथ घूमने गया था युवक
बताया जा रहा है कि युवक इंदौर के एक कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में दोस्तों के साथ गोवा घूमने गया था। घटना के बाद पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है, जिसे इंदौर लाया जा रहा है।
परिवार में मातम, जांच जारी
अचानक हुई इस मौत से युवक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
संबंधित समाचार

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!