महिला की संदिग्ध मौत: घर में फंदे पर लटका मिला शव; पति के लौटने पर हुआ खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के घाटा बिल्लौद स्थित बजरंग कॉलोनी में एक महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय साधना, पति राम भुवन कुशवाह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पति के लौटने पर हुआ खुलासा
मृतका के पति राम भुवन कुशवाह ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब 8 बजे मजदूरी के लिए कंपनी चले गए थे। शाम को जब वह काम से लौटे और अपने किराए के कमरे पर पहुंचे, तो दरवाजा हल्का अटका हुआ मिला।
पंखे से लटका था शव
दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी साधना का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गए और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने शव उतारकर कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सुसाइड नोट नहीं मिला, बीमारी से थी परेशान
पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। परिजनों के अनुसार, साधना पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान थी।
जांच जारी, हर पहलू खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के लोगों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!