युवती की संदिग्ध मौत: प्रेमी संग घर छोड़ने के बाद लौटी; फांसी लगाई, घर में मौजूद था प्रेमी, पिता ने लगाया यह आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती ने मंगलवार शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में उसकी मां और प्रेमी दोनों मौजूद थे, जिससे मामला और भी संवेदनशील बन गया है। परिजन युवती की मौत के पीछे प्रेमी और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
तीन दिन पहले प्रेमी के साथ छोड़ा था घर
पुलिस के मुताबिक, मृतका रिया शर्मा तीन दिन पहले अपने प्रेमी विजय कौशल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। मंगलवार दोपहर उसके पिता संजू शर्मा को दोनों एमआर-10 इलाके में मिले। परिवार ने समझाइश देकर दोनों को वापस घर ले आया।
घर लौटने के कुछ घंटे बाद उठाया कदम
घर लौटने के बाद रिया सामान्य दिख रही थी। दोपहर में नहाने के बाद जब मां ने खाना पूछा तो उसने मना कर दिया और हॉल में बैठी रही। शाम के समय जब पिता दूध लेने बाहर गए हुए थे, उसी दौरान रिया घर के पीछे स्थित कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। घटना के वक्त उसकी मां और प्रेमी विजय घर के हॉल में ही मौजूद थे, जबकि उसका भाई पिता के गैरेज पर था।
4 साल से था प्रेम संबंध, शादी को लेकर विवाद
परिजनों के अनुसार, रिया और विजय के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। विजय लगातार शादी की बात टालता रहा। इसी बीच परिवार ने रिया के लिए बेंगलुरु में रिश्ता तय करने की कोशिश की, लेकिन विजय ने इसका विरोध किया और उस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ने दिया। परिवार का आरोप है कि विजय बेरोजगार था और लंबे समय से शादी को लेकर टालमटोल करता रहा, जिससे रिया मानसिक रूप से तनाव में थी।
पहले भी आत्मघाती कदम की कोशिश
परिजनों ने बताया कि हाल ही में विवाद के दौरान रिया ने अपने हाथ की नस काटने की कोशिश भी की थी। इसके बाद वह विजय के साथ उसके घर चली गई थी, लेकिन वहां भी विवाद हुआ और वह वापस लौट आई थी।
प्रेमी और उसके परिवार पर आरोप
मृतका के पिता ने विजय और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और शादी को लेकर अनिश्चितता के कारण उनकी बेटी ने यह कदम उठाया।
पुलिस जांच में जुटी
बाणगंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!