गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; बाएं हाथ की कलाई पर गहरा कट और गले पर भी चोट के निशान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में 4 माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। महिला ने करीब पांच महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था।
मृतका की पहचान 25 वर्षीय भारती सोलंकी के रूप में हुई है, जो संजय नगर बैरागढ़ की निवासी थी। वह गृहिणी थी और चार माह की गर्भवती थी। जानकारी के अनुसार, भारती ने पांच महीने पहले विक्की सोलंकी से प्रेम विवाह किया था। शादी से पहले वह एक ज्वेलरी शोरूम में काम करती थी, जहां दोनों की मुलाकात हुई थी।
कलाई पर मिला गहरा कट का निशान
परिजनों का आरोप है कि भारती की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मृतका के भाई जीतू सोलंकी ने बताया कि जब उन्हें घटना की सूचना मिली और वे अस्पताल पहुंचे तो पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही, जबकि अन्य परिजन गिरने से मौत होने की जानकारी दे रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भारती के बाएं हाथ की कलाई पर गहरा कट का निशान था और गले पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
पति की दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद
परिजनों के मुताबिक घटना से एक दिन पहले भारती ने अपने पति को किसी अन्य महिला से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। भाई का आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने भारती के साथ मारपीट भी की थी। इस संबंध में भारती ने अपने मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी थी।
जीतू सोलंकी का आरोप है कि पति का दूसरी महिला से संबंध था और इसी वजह से भारती उसके रास्ते की बाधा बन रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि इसी कारण उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
पुलिस बोली- शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला द्वारा फांसी लगाकर जान देने की बात सामने आई है।
हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, क्योंकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!