नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पति पर जबरन सल्फास खिलाकर हत्या का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया मामला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम बरथून में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। महिला ने उपचार के दौरान दिए गए मरणासन्न बयान में पति पर जबरन सल्फास की गोली खिलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के अनुसार 2 जून को बरथून निवासी प्रिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे पहले नागदा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान दंडाधिकारी के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में प्रिया ने अपने पति बालकदास बैरागी पर मारपीट करने और जबरन सल्फास खिलाने का आरोप लगाया था। 5 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मरणासन्न बयान बना कार्रवाई का आधार
महिला की मौत के बाद भाटपचलाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मायके पक्ष ने भी पति, सास और ससुर पर लंबे समय से प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने मृतका के मरणासन्न बयान, परिजनों के कथन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
तीनों आरोपी जेल भेजे गए
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति बालकदास बैरागी, सास राजूबाई और ससुर प्रहलाददास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
आठ साल से चल रहा था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शादी के बाद से ही दोनों के रिश्तों में तनाव बना हुआ था और कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।
रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ पहले भी पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। दोनों के बीच अलगाव और तलाक जैसी स्थिति भी बनी थी, लेकिन बाद में वे फिर साथ रहने लगे थे।
हर पहलू से जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मरणासन्न बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!