महावीर जयंती के सरकारी अवकाश पर सस्पेंस: विधायकों की मांग पर सरकार का मंथन; कब रह सकती छुट्टी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में महावीर जयंती के सरकारी अवकाश की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 31 मार्च के बजाय 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग की है।
वहीं, कुछ सुझाव ऐसे भी मिले हैं जिनमें पहले से तय 31 मार्च की छुट्टी को यथावत रखने की बात कही गई है। फिलहाल राज्य सरकार इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रही है और मुख्य सचिव कार्यालय भी सुझाव एकत्र कर रहा है।
पृथ्वीपुर से विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में अवकाश की तिथि में संशोधन का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक 30 मार्च को मनाया जाएगा, इसलिए उसी दिन शासकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
विधायक ने यह भी उल्लेख किया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी राजपत्र में 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन जनभावनाओं और धार्मिक मान्यताओं को देखते हुए इसमें बदलाव जरूरी है। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वहां भी अधिसूचना में संशोधन कर 30 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है।
इसी तरह सागर जिले के बंडा से भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार ने भी शासन को पत्र लिखकर 30 मार्च को अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि जैन समुदाय के पंचांग के अनुसार देशभर में महावीर जयंती 30 मार्च को मनाई जाएगी, ऐसे में 31 मार्च को छुट्टी का औचित्य नहीं बनता। विधायकों की इन मांगों के बाद अब राज्य सरकार के सामने तारीख तय करने की चुनौती है। जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
संबंधित समाचार

ऑनलाइन ऐप के जरिए युवती से दोस्ती की:पहचान छिपाकर पहुंचा मिलने; बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शस्त्रपूजन:दशहरे पर डीआरपी लाइन में कार्यक्रम होगा; पुलिस कमिश्नर सहित वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

रास्ता देने के विवाद में रिटायर्ड फौजी ने की फायरिंग:युवक के पेट में लगी गोली; पिता-पुत्र हिरासत में, लोगों को धमकाते हुए वीडियो वायरल

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!