हेल्प डेस्क, लोक सेवा केंद्र और नकल शाखा का औचक निरीक्षण: सेवाओं को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी; वरिष्ठ अधिकारियों की रहेगी हेल्प डेस्क पर निगरानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप आमजन को समयबद्ध, सरल एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बना रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क, नकल शाखा एवं लोक सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पवार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय में आने वाले प्रत्येक आवेदक को त्वरित मार्गदर्शन एवं समय पर समाधान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से भटकना या परेशान नहीं होना पड़े।
इसी उद्देश्य से हेल्प डेस्क की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, जिससे नागरिकों को जनसुनवाई तक की प्रतिक्षा न करना पड़े व त्वरित समस्या का निराकरण किया जा सकें।
कलेक्टर ने बताया कि हेल्प डेस्क पर वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी। इससे प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित होगी तथा नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया जा सकेगा।
उन्होंने लोक सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी सेवाएं अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और नागरिक हितैषी तरीके से संचालित हों, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा विकसित चैटबॉट का अधिकाधिक उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चैटबॉट के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जानकारियों का लाभ घर बैठे ही आसानी से उपलब्ध कराया जाए।
कलेक्टर ने नकल शाखा का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की नकल निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नकल शाखा की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज बिना विलंब के प्राप्त हो सकें।
जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!