खबर छापने से बौखलाया सूरज रजक: शराब माफिया ने की कलम की ताकत दबाने की ओछी हरकत
KHULASA FIRST
संवाददाता

वरिष्ठ पत्रकार को फोन पर धमकाया- अब खबर लिखी तो अंजाम भुगतोगे
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
जिले का बड़ा शराब माफिया सूरज रजक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पहले फायर आर्म्स के साथ पकड़ा गया, पब बंद कराने पहुंचे एसआई को धमकाया, दो युवकों पर हवाई फायर किया और टीवी एक्ट्रेस की जमीन कब्जाने की कोशिश तक कर चुके इस शराब माफिया पर अब एक वरिष्ठ पत्रकार को धमकाने का आरोप लगा है। इस मर्तबा उसने 35 वर्षों से अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों पर बेबाक पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र आरके गुप्ता को धमकी दी। मामले में पंढरीनाथ थाने और पुलिस कमिश्नर को शिकायत हुई है।
कल शाम पुलिस को दिए आवेदन में पंढरीनाथ चौराहा निवासी वरिष्ठ पत्रकार आरके गुप्ता ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया दोपहर करीब 2.15 से 2.40 बजे के बीच शराब ठेकेदार सूरज रजक ने अपने मोबाइल नंबर (91098-88888) से उनके मोबाइल पर कॉल किया और धमकाते हुए शराब लाइसेंसियों व राजस्व नुकसान से जुड़े समाचार प्रकाशित नहीं करने का दबाव बनाया।
हालांकि जिस समाचार को लेकर धमकी दी गई, उसमें उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम तक प्रकाशित नहीं किया था। इसके बावजूद उन्हें डराने और खबरें बंद करने की धमकी दी गई। सूरज ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि आगे से शराब कारोबार की खबर लिखी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
आवेदन में दावा किया गया है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने स्वयं को शराब तस्करी से जुड़ा बताते हुए भविष्य में ऐसी खबरें प्रकाशित करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी के खिलाफ लसूड़िया (अपराध क्रमांक 499/26) में टीवी एक्ट्रेस की जमीन कब्जाने की कोशिश और कनाड़िया थाना (अपराध क्रमांक 609/25) क्षेत्र में दो युवकों पर हवाई फायर करने सहित अन्य आपराधिक केस दर्ज हैं। धमकी के बाद पत्रकार गुप्ता ने खुद की व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए पंढरीनाथ थाना पुलिस से सूरज रजक पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।
पत्रकारों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि यदि अपराध और अवैध कारोबार पर खबर लिखने वाले पत्रकारों को ही खुलेआम धमकियां मिलने लगें, तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता कितनी सुरक्षित है?
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!