सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई: इस ऐतिहासिक स्थल के मामले अदालत ने यह किया स्पष्ट; जानिये कहां जारी रहेगी प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई स्थगित कर दी गई है। अदालत ने स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मामले की प्रक्रिया मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जारी रहेगी, और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अभी नहीं होगी। अब इस विवाद की अगली और अहम सुनवाई 2 अप्रैल को इंदौर खंडपीठ, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में होगी।
सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्ष ने लगाई थी याचिका
मुस्लिम पक्ष की ओर से कमाल मौलाना वेलफेयर सोसाइटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने यह मांग की थी कि हाईकोर्ट में 2 अप्रैल को होने वाली सुनवाई से पहले उनकी बात सुनी जाए।
सर्वे की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराई जाए
याचिका में मुस्लिम पक्ष ने यह भी कहा कि 11 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा की गई सर्वे की वीडियोग्राफी उपलब्ध कराई जाए। 16 मार्च की हाईकोर्ट सुनवाई में इस संबंध में कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिलने के कारण उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
हिंदू पक्ष की प्रतिक्रिया
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई फिलहाल टालते हुए कहा है कि मामला हाईकोर्ट में ही सुना जाएगा। हिंदू पक्ष ने पहले ही कानूनी तैयारी पूरी कर ली थी और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने पैरवी की है। हाईकोर्ट में भी अधिवक्ता विनय जोशी पक्ष की दलीलें प्रस्तुत करेंगे।
अब होगा ऐसा
सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर किसी भी आदेश से पहले अपनी दलील सुनने की आवश्यकता जताई थी, जो अब हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सामने आएगी।
अगली सुनवाई और महत्व
भोजशाला मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को इंदौर खंडपीठ, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में होगी। इस दिन दोनों पक्षों के तर्क और दस्तावेज न्यायालय के समक्ष रखे जाएंगे, और इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय होगी।
पिछला घटनाक्रम
28 मार्च को हाईकोर्ट के न्यायाधीश विजय कुमार शुक्ला और आलोक अवस्थी ने भोजशाला परिसर का निरीक्षण किया था। इसके बाद से मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है, और पूरे प्रदेश की नजरें इस सुनवाई पर टिकी हुई हैं। भोजशाला विवाद लंबे समय से न्यायालय में लंबित है, और 2 अप्रैल की सुनवाई से इस मामले में आगे की दिशा तय होने की संभावना है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!