मालिनी-एकलव्य सुदर्शन में तलब: दी गई कड़ी समझाइश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शनिवार से शुरू क्षेत्र क्र. 4 के उषानगर में आरएसएस पदाधिकारी चेतन पाटिल के साथ पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे व समर्थकों द्वारा की गई मारपीट के मामले में कल संघ कार्यालय सुदर्शन में विधायक मालिनी गौड़ और उनके पुत्र एकलव्य गौड़ की पेशी हुई।
पदाधिकारियों ने उनसे कड़े शब्दों में कहा कि शहर में केवल उनके क्षेत्र में ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो नहीं होना चाहिए। आप दोनों अपने समर्थकों पर नियंत्रण रखें और ऐसे तत्वों को अपना प्रतिनिधि न बनाएं। उन्होंने कड़े शब्दों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यह मामला इंदौर की राजनीतिक फिजां में बेहद गर्माया हुआ है। जिस संघ पदाधिकारी चेतन पाटिल को पीटा गया है वो संघ की युवा शाखा के प्रमुख हैं, जिन पर छात्रों को संघ से जोड़ने का दायित्व है। वो संघ के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी भी हैं।
हुआ ये था कि पाटिल शनिवार को क्षेत्र क्र. 4 के पूर्व प्रभारी वीरेंद्र शेंडगे के घर के सामने कुत्तों को खाना खिला रहे थे, जिस पर शेंडगे परिवार ने आपत्ति ली। इसके बाद उन्हें पीट दिया गया। इसके बाद संघ के स्वयंसेवक एकत्र हो गए और उन्होंने शेंडगे के घर पर हमला कर दिया, तोड़फोड़ मचाई।
मामला अन्नपूर्णा थाने पहुंचा, जहां पाटिल की शिकायत पर शेंडगे पक्ष के सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। हालांकि किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई।
पार्टी की छवि खराब न हो
उन्होंने कहा यदि आपके द्वारा बनाए गए पदाधिकारी-समर्थक कोई गड़बड़ करते हैं तो उन पर नियंत्रण करें। पार्टी की छबि खराब नहीं होना चाहिए। इससे पार्टी के प्रति अच्छा संदेश नहीं जाता।
संघ पदाधिकारियों ने गौड़ को साफ शब्दों में ये भी कहा कि उनके क्षेत्र से अब ऐसी घटना नहीं होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिया कि वे अब ऐसी घटना न हो, इसका पूरा प्रयास करेंगी।
इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों में समझौते की पहल करने को भी कहा। इस पर कहा गया कि एक-दो दिन में दोनों पक्ष बैठकर मामले को सुलझाएंगे।
हालांकि संघ पदाधिकारियों ने कहा कि जो कानूनी कार्रवाई चल रही है, वो चलती रहेगी और कोई भी पक्ष अड़ंगा नहीं डालेगा।
भाजपा नेताओं ने किया था निवेदन
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में भाजपा नेताओं ने संघ पदाधिकारियों से निवेदन किया था। उन्होंने कहा था कि मालिनी और एकलव्य उनकी बात को उतनी प्राथमिकता नहीं देंगे जितनी संघ की बातों को समझेंगे।
इस पर कल ये बैठक हुई। पूर्व में जब शेंडगे ने हेलमेट को लेकर चालान बनने पर विवाद किया था तब भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा उन पर कार्रवाई करना चाहते थे, लेकिन मालिनी अड़ गई थीं।
आपके अपने लोगों पर नियंत्रण नहीं है... कल इस मामले का संघ पदाधिकारियों ने पटाक्षेप करने की कोशिश की। विधायक मालिनी गौड़ और उनके पुत्र एकलव्य गौड़ को संघ मुख्यालय सुदर्शन बुलाया गया और कड़ी समझाइश दी गई।
उनसे कहा गया कि शहर में केवल क्षेत्र क्र. 4 में ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। इस पर तत्काल रोक लगना चाहिए। जनता में अच्छा मैसेज नहीं जा रहा।
आए दिन हो रहे विवादों का असर दूसरे क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। संघ पदाधिकारियों ने ये भी कहा कि आपका अपने लोगों पर नियंत्रण नहीं है या फिर आपने उन्हें खुली छूट दे रखी है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!