गैरेज में अचानक आग लगने से हड़कंप: दो कार जलकर हुई खाक; टल गया बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार सुबह एक गैरेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना चोइथराम अस्पताल के पास स्थित लेकपार्क कॉलोनी की है, जहां आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राजेंद्र नगर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
दो कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जली
गैरेज में खड़ी दो कारें आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गईं। हालांकि दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास के इलाकों में बड़ा नुकसान होने से बच गया।
ऑटो डीलिंग कंपनी के गैरेज में आग
फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग चोइथराम अस्पताल के सामने स्थित एक ऑटो डीलिंग कंपनी के गैरेज में लगी थी। आग लगने के बाद इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
अस्पताल से सटा था गैरेज
जानकारी के मुताबिक, गैरेज में कारों की रिपेयरिंग और बिक्री का काम किया जाता था। जिस शेड में आग लगी, वह चोइथराम अस्पताल की दीवार से सटा हुआ था।
पानी डालकर आग नियंत्रित करने की कोशिश
सबसे पहले अस्पताल स्टाफ ने ही पानी डालकर आग को नियंत्रित करने की कोशिश की, इसके बाद दमकल टीम को सूचना दी गई। फायर टीम ने आग को पास के अन्य शेड तक फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि कलर स्प्रे और अन्य ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग तेजी से भड़क गई।
एक दिन पहले भी लगी थी आग
इससे पहले रविवार सुबह सांवेर रोड के नरवल इलाके में एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई थी। प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग के साथ काला धुआं दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मजदूरों के क्वार्टर तक आग फैलने का खतरा
घटनास्थल के पास बने मजदूरों के क्वार्टर तक आग फैलने का खतरा बन गया था। एहतियात के तौर पर लोगों ने अपने घरों से सामान बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड अधिकारी शिवनारायण शर्मा के अनुसार, गोदाम बंद था और आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!