खबर
Top News

एकादशी के दिन युवाओं का ऐसा जश्न: वायरल वीडियो में धूम्रपान और नशा करते नजर आ रहे युवक-युवतियां; धार्मिक मान्यताओं के परिवारों के सदस्यों की शर्मनाक हरकतें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 अप्रैल 2026, 1:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कुछ युवाओं की एक पार्टी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शहर के एक युवा समूह से जुड़ा है, जो सामान्यतः धार्मिक परंपराओं का पालन करता है और अपने दिन की शुरुआत “जय श्री कृष्ण” और “राधे-राधे” जैसे संबोधनों से करता है।

एकादशी के दिन हुई थी पार्टी
बताया जा रहा है कि यह पार्टी 29 मार्च को एकादशी के दिन आयोजित की गई थी। आयोजन कथित रूप से एक क्लब द्वारा शहर के एक क्लब बर्लिन क्लब में किया गया था। वीडियो में कई युवक-युवतियां पार्टी के माहौल में नजर आ रहे हैं।

वीडियो में क्या दिख रहा है
वायरल क्लिप में कुछ युवा धूम्रपान करते और शराब और पेय पदार्थ का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही, कुछ दृश्य ऐसे भी बताए जा रहे हैं जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई जा रही है। वीडियो में मौजूद लोग नशे में डांस और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बहस तेज
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे युवाओं की निजी जिंदगी और पसंद का मामला बता रहे हैं, तो कुछ धार्मिक आस्था और आचरण के बीच विरोधाभास को लेकर सवाल उठा रहे हैं। खासकर इसलिए क्योंकि पार्टी एकादशी जैसे धार्मिक दिन पर होने का दावा किया जा रहा है।

सदस्यों ने खुद ही किया वीडियो वायरल
यह भी जानकारी मिली है कि पार्टी का वीडियो सदस्यों ने खुद ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पहले पोस्ट किया। अलग-अलग प्लेटफार्म पर यह वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया।

शहर की बदलती लाइफस्टाइल पर चर्चा
इंदौर को उत्सवप्रिय शहर माना जाता है, जहां लोग हर मौके को खुशी के साथ मनाते हैं। हाल के वर्षों में शहर में होटल, क्लब और रेस्टोरेंट की संख्या बढ़ी है, जहां युवाओं के बीच पार्टी कल्चर भी तेजी से लोकप्रिय हुआ है। ऐसे में इस तरह के वीडियो शहर की बदलती जीवनशैली और सामाजिक मूल्यों को लेकर नई चर्चा को जन्म दे रहे हैं।

वीडियो की पुष्टि नहीं
फिलहाल इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह वास्तव में उसी तारीख, स्थान या समूह से जुड़ा है, जैसा दावा किया जा रहा है। प्रशासन या संबंधित पक्ष की ओर से भी इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 4 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 4 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 4 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 4 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 4 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 5 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 5 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 5 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 5 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 5 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 5 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 6 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 6 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 6 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 6 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 6 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 6 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 6 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 6 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!