खबर
Top News

विलीन शिवलिंग, अडिग आस्था: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का CISF DG ने लिया जायजा; जवानों को सतर्क रहने के निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 जुलाई 2026, 3:54 pm
शेयर करें:
विलीन शिवलिंग, अडिग आस्था

खुलासा फर्स्ट, श्रीनगर/पहलगाम।
जम्मू-कश्मीर में जारी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक प्रवीर रंजन ने पहलगाम स्थित नुनवन बेस कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग की सुरक्षा, जवानों की तैनाती और निगरानी प्रणालियों की समीक्षा की।

CISF महानिदेशक प्रवीर रंजन ने अतिरिक्त महानिदेशक (उत्तर) सुधीर कुमार के साथ नुनवन बेस कैंप पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, संचार नेटवर्क, निगरानी प्रणाली, चिकित्सा सुविधाओं और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख सुरक्षा स्थानों, चेक पोस्ट, संचार केंद्र, सीआरपीएफ कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी केंद्र और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, भीड़ प्रबंधन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने पर जोर दिया। CISF DG ने जवानों के बैरक, तीर्थयात्रियों के शिविरों और स्वास्थ्य कर्मियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने सुरक्षा कर्मियों के समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जवानों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सख्ती से पालन करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

शिवलिंग के समय से पहले विलीन होने के बाद उठे सवाल
अमरनाथ यात्रा के दौरान इस बार प्राकृतिक बर्फ शिवलिंग के समय से पहले विलीन होने की घटना ने श्रद्धालुओं, धर्माचार्यों और विशेषज्ञों के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बीच अब सवाल उठ रहा है कि क्या अमरनाथ यात्रा केवल दर्शन की दौड़ है या फिर यह धैर्य, अनुशासन और आध्यात्मिक समझ की भी परीक्षा है।

पवित्र अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बाबा बर्फानी का शिवलिंग इस वर्ष अपेक्षाकृत पहले ही विलीन हो गया। हालांकि, इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

बड़ी संख्या में भक्त लगातार यात्रा मार्गों पर पहुंच रहे हैं, जबकि प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यात्रा संचालन को लेकर सतर्क है।

धार्मिक जानकारों के अनुसार, भगवान शिव को सनातन परंपरा में सर्वव्यापी माना गया है। ऐसे में भक्ति केवल किसी एक स्थान पर दर्शन करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि श्रद्धा, समर्पण, संयम और धर्मसम्मत आचरण भी उतने ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

रिकॉर्ड भीड़ ने बढ़ाई जिम्मेदारी... इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। रिकॉर्ड भीड़ के बीच हिमालयी क्षेत्र की संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भीड़ प्रबंधन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमरनाथ जैसी कठिन तीर्थयात्रा में व्यक्तिगत आस्था के साथ सामूहिक जिम्मेदारी भी जरूरी है।

मौसम और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए धैर्य रखना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना भी यात्रा की मर्यादा का हिस्सा है। धर्मग्रंथों में भी विवेकपूर्ण आचरण को धर्म का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है। संतों और धर्माचार्यों का कहना है कि सच्ची आस्था में अधीरता नहीं, बल्कि विश्वास और संयम होता है।

अमरनाथ यात्रा केवल गुफा तक पहुंचने का मार्ग नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति सम्मान, अनुशासन और आध्यात्मिक भावना की यात्रा भी है। इस बार बाबा बर्फानी के शिवलिंग के समय से पहले विलीन होने की घटना श्रद्धालुओं को यही संदेश देती नजर आ रही है कि कई बार धैर्य रखना भी सबसे बड़ा दर्शन बन जाता है।

बाबा के भक्तों की सेवा कर रहा था शब्बीर अहमद, चट्टान गिरने से चली गई जान
अमरनाथ यात्रा के दौरान रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। चंदनवाड़ी के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की मदद में जुटे 24 वर्षीय स्थानीय मजदूर शब्बीर अहमद शाह की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग पर शब्बीर अहमद शाह श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात थे। अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान लुढ़ककर नीचे आ गई, जिसकी चपेट में वह आ गए। हादसे में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहत टीमों ने घायल शब्बीर को चंदनवाड़ी बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनंतनाग के मट्टन क्षेत्र स्थित चीरवार्ड निवासी शब्बीर अहमद शाह के रूप में हुई है।

हादसे के बाद शव को कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताओं के लिए पहलगाम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमरनाथ यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने में स्थानीय मजदूरों, सेवा दलों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है।

शब्बीर भी यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सहायता और व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे थे। हादसे में उनकी मौत से स्थानीय लोगों और यात्रा से जुड़े कर्मियों में शोक का माहौल है। अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से हुई है और यह 57 दिनों तक चलेगी।

यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस कठिन यात्रा में शामिल होते हैं। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार तैनात हैं।

संबंधित समाचार

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

2 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

6 minutes ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

10 minutes ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

40 minutes ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 1 hour ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 1 hour ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 2 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 2 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 2 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 3 hours ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 3 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 3 hours ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!