सफाई में लापरवाही पर दरोगा निलंबित एजेंसी पर 10 हजार का जुर्माना लगाया: स्वच्छता सर्वे से पहले निगम सख्त; कमिश्नर पहुंचे मैदान में, कई कर्मचारियों का काटा वेतन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए दिल्ली से आने वाली केंद्रीय टीम के आगमन से पूर्व नगर निगम ने अपनी तैयारियों को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही अब कचरा फैलाने वालों और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है। व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए अपर आयुक्त से लेकर उपायुक्त स्तर के अधिकारियों को रोजाना सुबह दो घंटे अनिवार्य रूप से फील्ड में रहकर सफाई कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण कर मैदानी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अरिहंत नगर, लुनियापुरा, लोहा मंडी और रेलवे क्रॉसिंग जैसे क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
गाड़ी अड्डा रेलवे क्रॉसिंग के पास गंदगी मिलने पर आयुक्त ने वार्ड दरोगा रविंद्र खोड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। इसी तरह लोहारपट्टी और कैलाश मार्ग क्षेत्र में तैनात दरोगा पृथ्वीसिंह चौहान और दुष्यंत बोड़े का कार्य के प्रति सजग न रहने पर एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी किए गए हैं।
निगम की इस कार्रवाई की जद में सार्वजनिक शौचालय प्रबंधन भी आया है। राजेंद्र नगर स्थित सीटीपीटी के निरीक्षण में गंदगी और वॉश बेसिन खराब मिलने के साथ ही रजिस्टर संधारण में गड़बड़ी पाई गई। इस पर संबंधित एजेंसी पर 10 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई और सुपरवाइजर का 10 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
वर्तमान में निगम की पीली जीपें शहर भर में मुनादी कर जनता को जागरूक कर रही हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार बैठकों के जरिए सर्वे की अंतिम तैयारियों को अंतिम रूेप देने में जुटे हैं।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!