एसआई पर जांच की तलवार लटकी, कारोबारी ने सौंपे वीडियो: ड्रिंक एंड ड्राइव विवाद: आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
एमआईजी थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान हुए विवाद ने अब विभागीय जांच का रूप ले लिया है। गुजरात के कारोबारी महावीर सिंह द्वारा एमआईजी थाने के एसआई शैलेंद्र अग्रवाल पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में होने का आरोप लगाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
धार्मिक यात्रा पर आए थे: जानकारी के अनुसार, महावीर सिंह अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर मध्य प्रदेश आए थे। उज्जैन और ओंकारेश्वर दर्शन के बाद वे इंदौर में रुके थे। इसी दौरान एबी रोड पर चल रही ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के समय उनकी कार को पुलिस ने रोका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया और चालानी कार्रवाई की।
सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकीं: मामला अब केवल एक चालान या वाहन जब्ती तक सीमित नहीं रह गया है। यदि महावीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप साबित होते हैं तो यह पुलिस विभाग के लिए गंभीर विषय बन सकता है, जबकि आरोप गलत पाए जाने पर कारोबारी के दावों पर भी सवाल उठ सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो तय करेगी कि उस रात एबी रोड पर वास्तव में गलती किसकी थी।
नशे की बात पर बढ़ता गया विवाद
विवाद तब बढ़ गया, जब महावीर सिंह ने आरोप लगाया कि कार्रवाई कर रहे एसआई शैलेंद्र अग्रवाल स्वयं नशे की हालत में थे। कारोबारी का दावा है कि उन्होंने एसआई से भी ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से जुड़े कई वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद हैं।
जांच अधिकारियों का फोकस फुटेज पर
सूत्रों के मुताबिक, अब जांच अधिकारियों का फोकस उन वीडियो फुटेज पर है, जिन्हें महावीर सिंह सबूत के तौर पर पेश करने की बात कह रहे हैं। यदि वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों में शिकायत के आरोपों की पुष्टि होती है तो एसआई अग्रवाल के खिलाफ विभागीय जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस विभाग भी अपने रिकॉर्ड खंगाल रहा है। चेकिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए ब्रीथ एनालाइजर, चालान की प्रक्रिया, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के बयान और अन्य दस्तावेजों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!