बजरंग दल के विरोध पर झुका स्टूडियो एक्सो: फेक वेडिंग इवेंट रद्द; आयोजकों ने लिखित माफी मांगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

एक्सो वेड्स एक्सो में सनातन परंपरा से खिलवाड़ का बजरंगियों ने लगाया था आरोप
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में आयोजित होने जा रहे एक्सो वेड्स एक्सो फेक वेडिंग कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ विवाद बजरंग दल के विरोध के बाद खत्म हो गया। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के विरोध और पुलिस प्रशासन से चर्चा के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।
साथ ही लिखित क्षमा-याचना पत्र देकर भविष्य में इस तरह का आयोजन नहीं करने का आश्वासन भी दिया। जानकारी के अनुसार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के विभाग मंत्री यज्ञेश राठी को सूचना मिली थी कि स्टूडियो एक्सो में फेक वेडिंग थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इस पर बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर, सहसंयोजक अविनाश कौशल और जिला संयोजक लक्की रघुवंशी ने आयोजकों व पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर कार्यक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई।
बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना था कि विवाह भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का पवित्र संस्कार है, इसलिए फेक वेडिंग जैसे आयोजन समाज की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को आहत कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह जैसे पवित्र बंधन का मजाक उड़ाने या समाज में भ्रम पैदा करने वाले किसी भी आयोजन का लोकतांत्रिक और वैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा। विरोध के बाद आयोजकों ने लिखित माफी-पत्र सौंपते हुए कहा कि यदि इस कार्यक्रम से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हों तो उन्हें इसका खेद है।
उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होने देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद कार्यक्रम को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया गया। संगठन ने कहा वह सनातन संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का वैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेगा।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!