पेपर लीक के खिलाफ यहां भी उबाल: सड़कों पर उतरे छात्र; बारिश में भी जारी धरना, पारदर्शी भर्ती और निष्पक्ष जांच की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मध्यप्रदेश के कई शहरों में छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को इंदौर, बड़वानी, श्योपुर, रीवा और उमरिया सहित कई जिलों में युवाओं ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई।
इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर डटे छात्र
इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र धरने पर बैठे हैं। लगातार बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ। छात्रों का कहना है कि जब तक प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बड़वानी में बारिश के बीच अनिश्चितकालीन धरना
बड़वानी में नीट-यूजी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। बारिश से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक शीट से अस्थायी शेड बनाया और वहीं धरने पर बैठे रहे। मंच पर संविधान की प्रति और महापुरुषों के चित्र रखकर उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
श्योपुर में चार किलोमीटर पैदल मार्च
श्योपुर में समस्त छात्र शक्ति के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्रों ने पीजी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक करीब चार किलोमीटर लंबी रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद छात्रों ने करीब दो घंटे तक धरना दिया, नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।
रीवा और उमरिया में भी विरोध प्रदर्शन
रीवा और उमरिया में भी छात्र संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जरूरत है।
छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। लगातार बढ़ रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते प्रदेश के कई शहरों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!