परीक्षाओं में हो रही देरी पर छात्रों में आक्रोश: एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन; 15 दिन में परीक्षा नहीं हुई तो विश्वविद्यालय में तालाबंदी की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खरगोन।
क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय में परीक्षाओं में लगातार हो रही देरी को लेकर बुधवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवक कांग्रेस ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदेश सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तथा राज्यपाल के नाम तहसीलदार दिनेश सोनारटिया को ज्ञापन सौंपा।
22 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
संगठन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था के कारण करीब 22 हजार विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। चेतावनी दी गई कि यदि 15 दिनों के भीतर परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर परीक्षाएं शुरू नहीं कराई गईं, तो विश्वविद्यालय में तालाबंदी कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अप्रैल में होनी थीं परीक्षाएं, अब तक जारी नहीं हुआ टाइम टेबल
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नीलेश सागोरे ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य स्नातक परीक्षाएं अप्रैल माह में होनी थीं, लेकिन जुलाई-अगस्त तक न तो परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया गया और न ही टाइम टेबल जारी किया गया। इससे विश्वविद्यालय से संबद्ध 86 कॉलेजों के करीब 22 हजार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
स्थापना के बाद से ही अव्यवस्थाओं का आरोप
संगठन का कहना है कि वर्ष 2024 में स्थापित क्रांति सूर्य टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय शुरुआत से ही स्टाफ की कमी, भवन और संसाधनों के अभाव तथा प्रशासनिक लापरवाही जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। इसका सीधा असर खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, अलीराजपुर और खंडवा जिलों के हजारों विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग
एनएसयूआई और युवक कांग्रेस ने परीक्षा में देरी के पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन का आरोप है कि परीक्षा से जुड़ी जानकारी मांगने पर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को स्पष्ट जवाब देने के बजाय टालमटोल करता है।
समाधान नहीं हुआ तो करेंगे तेज आंदोलन
प्रदर्शन में सिद्धार्थ वर्मा, आवेश खान, नोबल कुशवाह सहित एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो छात्रहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!