परीक्षा देने भोपाल आए छात्र का अपहरण कर बेरहमी से पीटा: शराब के लिए मांगे थे रुपए; इनकार करने पर बेल्ट-डंडों से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
अयोध्या नगर थाना पुलिस ने परीक्षा देने भोपाल आए एक छात्र का अपहरण कर मारपीट और अड़ीबाजी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते छात्र को सुनसान इलाके में ले जाकर शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। रकम नहीं मिलने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
परीक्षा देने आया था छात्र
थाना प्रभारी महेश लिल्लारे के अनुसार फरियादी अंशुल मालवीय (17 वर्ष 11 माह) निवासी इटारसी, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की परीक्षा देने भोपाल आया था और अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरा हुआ था। 23 मई की रात करीब 8 बजे आरोपी अनिल मालवीय और उसके साथी राज ने उसे मिनाल गेट नंबर-4 पर बुलाया। दोनों ने बातचीत के बहाने छात्र को अपने साथ बाइक पर बैठा लिया।
सुनसान जगह ले जाकर की मारपीट
आरोपी छात्र को उड़ान एकेडमी के पास स्थित सुनसान इलाके में ले गए। वहां उन्होंने शराब पीने के लिए 2 हजार रुपए की मांग की। छात्र द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लात-घूंसों, डंडों और बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की गई। मारपीट में छात्र के सिर, चेहरे, पीठ, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं।
रायसेन ले जाकर दी जान से मारने की धमकी
मारपीट के बाद आरोपी छात्र को जबरन बाइक पर बैठाकर रायसेन जिले के ग्राम दाहोद ले गए। वहां भी उसे धमकाया गया और जान से मारने की चेतावनी दी गई। पीड़ित किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर भोपाल पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अयोध्या नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
मंडीदीप से दबोचे गए आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार दबिश के बाद दोनों आरोपियों को मंडीदीप क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल मालवीय (30) और राज उर्फ राजीव कोल (21), दोनों निवासी ग्राम दाहोद, जिला रायसेन के रूप में हुई है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी अनिल मालवीय के खिलाफ रायसेन जिले में मारपीट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!