खबर
Top News

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन हिंसक: पुलिस-प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत; हालात संभालने के लिए आरएएफ ने छोड़े आंसू गैस के गोले, एसीपी घायल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 11:43 pm
शेयर करें:
जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन हिंसक

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के जंतर-मंतर पर परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार देर रात हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प के बाद हालात बिगड़ गए, जिसके चलते रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। झड़प में एसीपी विवेक भगत घायल हो गए, जिन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

देर रात अचानक बिगड़ा माहौल
जानकारी के अनुसार, देर रात जंतर-मंतर के सामने बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे दिल्ली पुलिस के जवानों और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर कुछ छात्र पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़े और कुछ जवानों को घेर लिया। खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

पुलिस और छात्रों के बीच सीधी भिड़ंत
हालात बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस और आरएएफ की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच आमने-सामने की झड़प हुई। पुलिस का कहना है कि कुछ उग्र प्रदर्शनकारियों ने जवानों से डंडे छीनने का प्रयास किया। बढ़ते तनाव के बीच भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरएएफ ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को पीछे हटना पड़ा।

दिनभर जुटती रही हजारों की भीड़
देर रात हुए बवाल से पहले पूरे दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ती रही। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से सैकड़ों छात्र और नागरिक बसों व ट्रेनों के जरिए दिल्ली पहुंचे। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि कई युवा प्रदर्शनकारी पेड़ों पर चढ़कर झंडे लहराने लगे।

प्रदर्शन में स्कूली छात्रों से लेकर कॉलेज विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और 70 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी भाग लिया। सभी प्रदर्शनकारी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने बताई आंदोलन की वजह
प्रदर्शन में शामिल स्वयंसेवक गुरप्रीत सिंह ने कहा किसोमवार के 'संसद चलो' मार्च के बाद पंजाब, यूपी और राजस्थान से लगातार नए लोग आ रहे हैं। हर घंटे आंदोलन में भीड़ बढ़ रही है। जयपुर से पहुंचीं अदिति शर्मा (20) ने कहा कि सोशल मीडिया पर देखने के बजाय हमें लगा कि इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहिए।

तनावपूर्ण, लेकिन पुलिस की निगरानी जारी
देर रात हुई हिंसक झड़प के बाद जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वहीं आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।

संबंधित समाचार

UN ने बदला दुनिया का नक्शा
Top News

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

6 minutes ago
कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया
Top News

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

16 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

24 minutes ago
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
Top News

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

43 minutes ago
जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Top News

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

44 minutes ago
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

about 1 hour ago
खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री
Top News

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

about 1 hour ago
घोटाले में बड़ा सवाल
Top News

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

about 1 hour ago
प्रदर्शन में मारपीट केस
Top News

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

about 2 hours ago
हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला
Top News

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

about 2 hours ago
करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी
Top News

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम

about 2 hours ago
विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला
Top News

विवाह सहायता योजना में करोड़ों का घोटाला:पूर्व मंत्री का रिश्तेदार गिरफ्तार; 5923 मामलों में गड़बड़ी का आरोप

about 2 hours ago
इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट
Top News

इतने पावर प्लांट में कोयले का संकट:इतने दिन का ही स्टॉक बचा; जरूरत का सिर्फ 48% भंडार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शिक्षक दिवस पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव; बोर्ड मेरिट में आधे से ज्यादा छात्र सरकारी स्कूलों के, TET अब ऑफलाइन

about 3 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:3 महिलाओं को ट्रक ने कुचला; कृष्ण जन्मोत्सव देखकर लौट रहीं थी, मौके पर मौत

about 3 hours ago
बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत
Top News

बारिश के बीच जमीन धंसने से दहशत:कई कारें दबीं; सड़क में आई दरारें, बिल्डिंगों पर मंडराया खतरा

about 3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी याचिका खारिज; तथ्य छिपाने पर पेनल्टी

about 3 hours ago
मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद
Top News

मॉल के स्मोकिंग जोन में तुलसी के पौधे लगाने पर विवाद:संगठन ने जताई आपत्ति; हटाने की मांग

about 3 hours ago
सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी
Top News

सेनेटरी व्यापारी से 27 लाख की ठगी:फर्जी ईमेल से दिया झांसा; असली कंपनी से संपर्क करने पर हुआ खुलासा

about 3 hours ago
मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल
Top News

मौसम ने बिगाड़ा शेड्यूल:कई उड़ानें लेट; खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से सैकड़ों यात्री परेशान

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!