खबर
Top News

होस्टल में छात्रा ने फांसी लगाई: जन्मदिन पर सहेलियां केक लेकर पहुंचीं; कमरे में फंदे पर मिली, सुसाइड नोट बरामद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जुलाई 2026, 1:11 am
शेयर करें:
होस्टल में छात्रा ने फांसी लगाई

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में रहकर 12वीं की पढ़ाई और जेईई (जेईई) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने रविवार शाम कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संयोग से उसी दिन उसका 17वां जन्मदिन भी था। सहेलियां जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर उसके कमरे पर पहुंचीं, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। बाद में कमरा खुलने पर छात्रा फंदे पर लटकी मिली। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

जन्मदिन मनाने पहुंचीं सहेलियां, कमरे में मिला शव
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान दर्शन पिता रमेश मिनामा (17) निवासी आलीराजपुर के रूप में हुई है। वह अनंत हायर सेकंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा थी और एसेंट करियर प्वाइंट से जेईई की तैयारी कर रही थी।

रविवार शाम करीब 5:30 बजे वह कोचिंग से लौटकर अपने कमरे में गई थी। शाम करीब 6 बजे छात्रावास की अन्य छात्राएं उसका जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर पहुंचीं, लेकिन कई मिनट तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कमरा खुलने पर छात्रा फंदे से लटकी हुई मिली।

रूममेट छुट्टी पर थी, छात्रा कमरे में अकेली थी
पुलिस ने बताया कि दर्शन सितंबर 2025 से छात्रावास में रह रही थी। उसकी रूममेट मनीषा नरगावा पिछले करीब 20 दिनों से अपने गांव छुट्टी पर गई हुई थी, जिससे छात्रा कमरे में अकेली रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही छात्रावास की वार्डन ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस, एफएसएल टीम और फोटोग्राफर पहुंचे और जांच शुरू की।

कमरे से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में छात्रा ने इस कदम के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताया है और अपने माता-पिता से माफी मांगी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में छात्रा के मानसिक तनाव या अवसाद में होने की आशंका जताई गई है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मृत्यु के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी
Top News

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

about 12 hours ago
बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन
Top News

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

about 12 hours ago
IRCTC केस
Top News

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

about 13 hours ago
खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न
Top News

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

about 13 hours ago
10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल
Top News

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

about 13 hours ago
आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी
Top News

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव
Top News

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

about 13 hours ago
दुबई में सनपाल का रिमोट
Top News

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

about 13 hours ago
घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला
Top News

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

about 13 hours ago
जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने  में हाजिरी
Top News

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

about 13 hours ago
इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल
Top News

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

about 14 hours ago
600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई
Top News

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

about 14 hours ago
मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत
Top News

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

about 14 hours ago
मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

about 14 hours ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

about 14 hours ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

about 14 hours ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

about 14 hours ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

about 14 hours ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

about 14 hours ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!