छात्र ने जहर खाकर दी जान: दोस्त को किया आखिरी कॉल; प्रेम प्रसंग की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
टीटी नगर इलाके में एक 22 वर्षीय बीटेक छात्र ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की है, जबकि रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु लोवंशी के रूप में हुई है, जो अर्जुन नगर का रहने वाला था और टीआईटी कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि जहर खाने के बाद हिमांशु ने अपने एक दोस्त को फोन कर कहा कि उसने जहर खा लिया है और वह हबीबगंज इलाके में है। उसने यह भी कहा कि वह जल्द ही घर पहुंच जाएगा।
दोस्त ने तुरंत इस बात की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार और मित्र युवक की तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के चलते रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, मृतक के पिता का कहना है कि उनके बेटे ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि वह अपनी समस्या साझा करता, तो परिवार उसकी हर संभव मदद करता। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

कंपनी बोली-डेटा का दुरुपयोग कर पास में ही शुरू कर दिया कारोबार:गायत्री ट्रेवल्स का डेटा बना विवाद की वजह; पूर्व कर्मचारियों पर ग्राहकों से रकम लेने का आरोप

इस एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट; 155 यात्री और क्रू सवार थे

तीन युवकों पर जानलेवा हमला:पत्थर-लाठियों से पीटा; दो की मौत, एक गंभीर

एक खाता 15 राज्यों में साइबर ठगी

कमजोर बूथों तक पहुंचेगी ‘सेवा संकल्प यात्रा’:हारी सीटों पर फोकस; एक माह चलेगा अभियान

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का खुलासा:83 अस्पतालों पर कार्रवाई; 18 को किया ब्लैकलिस्ट, 15 सस्पेंड

सिम घूमती रही ठगी होती रही:पुलिस ने खोली ठग की कुंडली

1500 रुपए में MRI:धर्मस्थल में बनेगा हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर;17 करोड़ से तैयार होगी सुविधा, सभी धर्मों के मरीजों को मिलेगी कम दर पर सेवा

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!