छात्रों का आंदोलन तेज: लगातार बढ़ रही स्टूडेंट्स की संख्या; हाथों में तख्तियां लिए कर रहे नारेबाजी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के टंट्याभील चौराहे पर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। बड़ी संख्या में छात्र धरना स्थल पर जुट रहे हैं और विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी 30 जून से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं और NEET पेपर लीक मामले में दोषियों पर कार्रवाई सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगा रहे स्टूडेंट्स
धरना स्थल पर छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्टूडेंट्स हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी प्रदर्शन के प्रमुख मुद्दों में शामिल है। राहगीर भी बड़ी संख्या में रुककर इस आंदोलन को देख रहे हैं।
बारिश में भी जारी रहा धरना
बारिश के बावजूद छात्र धरना स्थल पर डटे रहे। मंगलवार देर रात तक प्रदर्शन जारी रहा और लगातार नारेबाजी होती रही। इस दौरान अखिलेश राणा, रोहित वास्कले, दुर्गा माणसाने, भारत चौहान, राधिका सहित अन्य लोगों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाया।
आंदोलन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार
अनशन पर बैठे प्रहलाद पाण्डेय ने कहा कि यह आंदोलन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और छात्रों की मांगों को लेकर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आंदोलन आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छात्रों का समर्थन भी बढ़ता जा रहा है।
इससे पहले प्रदर्शनकारी टंट्याभील चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाल चुके हैं। वहां कई घंटे तक प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने कुछ मांगों पर सहमति जताई थी, जबकि अन्य मांगों को लेकर आंदोलन अब भी जारी है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!