छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप: धर्म परिवर्तन के लिए बनाया दबाव; केस दर्ज, आरोपी हिरासत में, पान मसाले में ड्रग्स मिलाकर खिलाता था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाडिया क्षेत्र में किराए पर रहकर निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर खजराना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पहचान छिपाकर बढ़ाई नजदीकियां
पीड़िता के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले उसकी मुलाकात स्कीम नंबर 78 क्षेत्र में आरोपी से हुई थी। युवक ने खुद को राहुल बताकर उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाईं। कुछ समय बाद उसने शादी का प्रस्ताव भी रखा।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
छात्रा का आरोप है कि जून 2025 में आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया, जहां उसके परिजन मौजूद नहीं थे। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में सामने आई असली पहचान
पीड़िता ने बताया कि बाद में आरोपी ने अपना नाम अब्दुल अजीज पठान बताया और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
लगातार दबाव और शोषण के आरोप
छात्रा का कहना है कि आरोपी उसे धमकाकर लगातार शोषण करता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे जबरन बुर्का पहनने, नशा करने और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।
परिजनों को बताने के बाद दर्ज हुई शिकायत
घटना से मानसिक रूप से परेशान होकर छात्रा छिंदवाड़ा चली गई। बाद में परिजनों को पूरी जानकारी देने के बाद वह इंदौर लौटी और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन से जुड़े प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!