खबर
Top News

डेली कॉलेज में जबरन प्रवेश की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया: करीब 400 ओल्ड डेलियन्स ने संदीप पारेख को हटाने की मांग की

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 अप्रैल 2026, 5:54 pm
शेयर करें:
डेली कॉलेज में जबरन प्रवेश की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डेली कॉलेज परिसर में हाल ही में हुई जबरन प्रवेश की घटना ने जहां एक ओर संस्था की गरिमा और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर ओल्ड डेलियन्स के एक बड़े वर्ग ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी स्पष्ट और कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज कराई है।

सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण के लिए भी गंभीर खतरा
डीसी सोसायटी के अनुसार, एक निर्धारित बैठक के लिए केवल 5 प्रतिनिधियों को अनुमति दी गई थी, लेकिन इसके विपरीत संदीप पारेख के नेतृत्व में लगभग 35-40 लोगों का समूह विद्यालय परिसर में पहुंच गया।

यह घटना उस समय हुई जब परिसर में विद्यार्थी और छोटे बच्चे मौजूद थे। सोसायटी ने इसे एक सुनियोजित दबाव बनाने की कोशिश बताते हुए कहा कि इस प्रकार का व्यवहार न केवल अनुचित है, बल्कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण के लिए भी गंभीर खतरा है।

शक्ति प्रदर्शन या दबाव की राजनीति का स्थान नहीं
सोसायटी का कहना है कि विद्यालय परिसर किसी भी प्रकार के शक्ति प्रदर्शन या दबाव की राजनीति का स्थान नहीं है। सीमित प्रतिनिधिमंडल की सहमति के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का प्रवेश संवाद की भावना के विपरीत है और यह संस्था की कार्यप्रणाली को प्रभावित करने का प्रयास दर्शाता है।

संदीप पारेख को तत्काल प्रभाव से बोर्ड से हटाने की मांग
इसी घटनाक्रम के बीच एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि करीब 400 ओल्ड डेलियन्स ने हस्ताक्षरित शिकायत प्रस्तुत कर संदीप पारेख को तत्काल प्रभाव से बोर्ड से हटाने की मांग की है। यह शिकायत माननीय मुख्यमंत्री एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी जा रही है, ताकि इस मामले में उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

संस्था की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा
शिकायत में ओल्ड डेलियन्स ने स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है कि संदीप पारेख द्वारा किया जा रहा आचरण और उनकी गतिविधियां संस्था की गरिमा, अनुशासन और दीर्घकालिक हितों के विरुद्ध हैं। एक बड़े वर्ग का मानना है कि व्यक्तिगत एजेंडा और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण संस्था की छवि को लगातार नुकसान पहुंच रहा है।

सामान्य आरोप और आशंकाएं ही व्यक्त की
सोसायटी ने यह भी स्पष्ट किया कि आज परिसर में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल द्वारा जो पत्र सौंपा गया, उसमें ठोस तथ्यों के स्थान पर सामान्य आरोप और आशंकाएं ही व्यक्त की गई हैं, जबकि इन सभी विषयों पर पहले ही आधिकारिक दस्तावेजों के माध्यम से विस्तृत और तथ्यात्मक स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।

वैधानिक प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं
सोसायटी के अनुसार, इस प्रकार के प्रयास केवल भ्रम फैलाने और अनावश्यक दबाव बनाने के लिए किए जा रहे हैं, जिनका वास्तविक तथ्यों और वैधानिक प्रक्रिया से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद, डेली कॉलेज बोर्ड का रुख पूरी तरह सहयोगात्मक और सकारात्मक है।

पारदर्शी स्पष्टीकरण दिया जाएगा
सोसायटी ने स्पष्ट किया कि संस्था टकराव नहीं, समाधान में विश्वास रखती है। जिन ओल्ड डेलियन्स के बीच किसी प्रकार की भ्रांतियां या गलतफहमियां उत्पन्न हुई हैं, उन्हें दूर करने के लिए बोर्ड शीघ्र ही एक बैठक आयोजित करेगा, जिसमें संबंधित ओल्ड डेलियन्स को आमंत्रित कर तथ्यों के आधार पर सभी मुद्दों का स्पष्ट और पारदर्शी स्पष्टीकरण दिया जाएगा।

प्रयासों की स्पष्ट जानकारी मिले
सोसायटी का मानना है कि संवाद और तथ्य ही किसी भी भ्रम का समाधान हैं, और संस्था की प्राथमिकता यही है कि हर हितधारक को सही परिप्रेक्ष्य समझ में आए तथा डेली कॉलेज के विकास और भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की स्पष्ट जानकारी मिले।

कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई
डेली कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस प्रकार का दबावपूर्ण और अनुशासनहीन व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस घटना में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

समझौता नहीं किया जाएगा
सोसायटी ने यह भी दोहराया कि वह विद्यालय की प्राचार्या, बोर्ड, शिक्षकों और विशेष रूप से विद्यार्थियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। विद्यार्थियों की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा का अधिकार सर्वोपरि है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास
अंत में, सोसायटी ने कहा कि जहां एक ओर कुछ लोग दबाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में जिम्मेदार ओल्ड डेलियन्स संस्था की गरिमा और सही व्यवस्था के समर्थन में खुलकर सामने आ रहे हैं। यही संस्था की वास्तविक ताकत है और भविष्य की दिशा भी।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

about 3 hours ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 3 hours ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 3 hours ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 4 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 4 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 4 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 4 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 4 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 5 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 5 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 6 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 6 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 6 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 7 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 7 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 7 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 7 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 7 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 7 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 7 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!