ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती: सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की कार जब्त; चालान भरकर छुड़वाई गाड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती दिखाते हुए हीरानगर थाना पुलिस ने देर रात ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में कार्रवाई की। एमआर-10 चौराहे पर चेकिंग के दौरान हरियाणा नंबर की कार में सवार सुप्रीम कोर्ट के दो वकीलों समेत उनके साथियों को रोका गया। जांच में सभी के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर चालानी कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान रोकी गई कार
थाना प्रभारी सुशील पटेल अपनी टीम के साथ एमआर-10 रोड पर नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रही हरियाणा नंबर की कार को रोका गया। कार में सवार लोग इंदौर आए हुए थे और खुद को सुप्रीम कोर्ट का वकील बता रहे थे।
पहचान बताकर दबाव बनाने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान वाहन सवार लोग नशे में पाए गए। उन्होंने अपनी पहचान बताकर वाहन छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया और कानूनी कार्रवाई जारी रखी।
वाहन जब्त, टैक्सी से गए होटल
टीआई सुशील पटेल ने वाहन सवारों से वैकल्पिक ड्राइवर बुलाने को कहा, लेकिन नशे की स्थिति अधिक होने के कारण कार नहीं सौंपी गई। इसके बाद सभी लोग टैक्सी के जरिए अपने होटल चले गए, जबकि पुलिस ने कार जब्त कर ली।
अगले दिन चालान भरकर ली रिहाई
मंगलवार को संबंधित वकीलों ने स्थानीय वकील की मदद से ड्रिंक एंड ड्राइव का चालान भरकर अपनी गाड़ी छुड़वाई। इसके बाद वे अपने निर्धारित कार्यों के लिए कोर्ट भी पहुंचे।
पुलिस का स्पष्ट संदेश
टीआई सुशील पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह नियमानुसार की गई है और किसी को भी नियम तोड़ने पर छूट नहीं दी जाएगी, चाहे वह किसी भी पेशे से जुड़ा क्यों न हो।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!