खबर
Top News

सख्त इमिग्रेशन अभियान: हजारों भारतीयों पर कार्रवाई की आशंका; छापेमारी तेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जुलाई 2026, 11:41 am
शेयर करें:
सख्त इमिग्रेशन अभियान

खुलासा फर्स्ट, वॉशिंगटन/नई दिल्ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अमेरिका में रह रहे करीब 18 हजार बिना वैध दस्तावेज (अनडॉक्युमेंटेड) भारतीयों पर डिपोर्टेशन की कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है।

ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू करने के संकेत दिए हैं और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है।

रिपोर्टों के अनुसार, प्रशासन इस बार भी बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन के लिए सैन्य विमानों के उपयोग की तैयारी कर रहा है, हालांकि इस संबंध में सभी मामलों के लिए आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है।

कई शहरों में तेज हुई कार्रवाई
अमेरिका के विभिन्न राज्यों में ICE की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इससे बिना वैध दस्तावेज वाले प्रवासियों के बीच चिंता का माहौल है। कई लोगों के हिरासत में लिए जाने और डिटेंशन सेंटर भेजे जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

नए डिटेंशन सेंटर तैयार
रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने डिपोर्टेशन प्रक्रिया के लिए टेक्सास केएल पासो और कैलिफोर्निया में नए डिटेंशन सेंटर तैयार किए हैं। बताया जा रहा है कि इन केंद्रों में हजारों प्रवासियों को रखने की व्यवस्था की है, ताकि कार्रवाई के दौरान उन्हें अस्थायी रूप से रखा जा सके।

इमिग्रेशन वकीलों ने जताई चिंता
न्यूयॉर्क के इमिग्रेशन वकील ग्रेग सिस्किंड ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पहले बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलता था, लेकिन हालिया कार्रवाई में कई मामलों में लोगों को सीधे हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजे जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका की संघीय व्यवस्था में अलग-अलग राज्यों के अपने नियम हैं, लेकिन ICE संघीय एजेंसी होने के कारण विभिन्न राज्यों में कार्रवाई कर सकती है।

2025 में 3,567 भारतीय किए गए थे डिपोर्ट
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2025 में अमेरिका से 3,567 भारतीय नागरिकों को भारत भेजा गया था। वहीं, जून 2026 तक 1,076 भारतीयों के डिपोर्ट किए जाने की जानकारी मंत्रालय ने दी थी।

हथकड़ी और बेड़ियों वाली तस्वीरों पर हुआ था विवाद
5 फरवरी 2025 को अमेरिका ने पहली बार सैन्य विमान से 104 भारतीय नागरिकों को अमृतसर भेजा था। उस दौरान कुछ लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां लगी होने की तस्वीरें सामने आने के बाद भारत में व्यापक राजनीतिक विवाद हुआ था। इस मुद्दे पर संसद में भी चर्चा और हंगामा हुआ था।

क्या है मौजूदा स्थिति?
अमेरिकी प्रशासन ने अवैध प्रवास के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की नीति अपनाई है। हालांकि, 18 हजार भारतीयों के डिपोर्ट किए जाने का आंकड़ा संभावित कार्रवाई या प्रशासनिक सूची से जुड़ा बताया जा रहा है, न कि सभी लोगों के तत्काल निर्वासन की आधिकारिक घोषणा। प्रत्येक मामला अमेरिकी आव्रजन कानूनों और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तय किया जाता है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान
Top News

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

about 2 hours ago
संस्था में लाखों का गबन
Top News

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

about 2 hours ago
बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई
Top News

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

about 3 hours ago
चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा
Top News

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

about 3 hours ago
उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद
Top News

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

about 3 hours ago
‘नि:शुल्क जलप्रदाय' के टैंकरों से कमर्शियल सप्लाई
Top News

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

about 3 hours ago
चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत
Top News

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

about 3 hours ago
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में
Top News

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

about 3 hours ago
3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू
Top News

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन

about 3 hours ago
सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन
Top News

सिंहस्थ आरक्षित जमीन पर प्रशासन का एक्शन:महामंडलेश्वर के अवैध आश्रम पर चला बुलडोजर

about 4 hours ago
जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी
Top News

जबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कंपनी को मिली मंजूरी:सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट के अहम फैसले

about 4 hours ago
मनचलो सावधान
Top News

मनचलो सावधान:गरबा पंडालों में सीक्रेट पहरा

about 4 hours ago
12 साल की बच्ची की हत्या
Top News

12 साल की बच्ची की हत्या:खंडहर में मिला शव; गुरुवार रात घर से निकली थी, जांच में जुटी पुलिस

about 4 hours ago
शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर
Top News

शक्ति मोबाइल बनी मददगार रातभर रही अलर्ट मोड पर:बीमार को पहुंचाया अस्पताल, मासूम को मिलाया मां से, अकेली युवती को घर छोड़ा

about 4 hours ago
ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
Top News

ट्रैफिक पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल:भटकी बुजुर्ग महिला को बस तक पहुंचाया; किराया दिया और आगे की यात्रा के लिए भी की मदद

about 4 hours ago
लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी
Top News

लसूड़िया टॉप सराफा थाना फिर से फिसड्डी:खजराना दूसरे और राजेंद्र नगर तीसरे नंबर पर

about 4 hours ago
पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी
Top News

पटाखा कारोबारियों की मनमानी जारी:विस्फोटक अधिनियम को बनाया मजाक; जिम्मेदारी टाल रहे अधिकारी

about 5 hours ago
कोर्ट का बड़ा फैसला
Top News

कोर्ट का बड़ा फैसला:मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को सुनाई फांसी की सजा; तीन दिन में चार दोषियों को मृत्युदंड

about 5 hours ago
पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया
Top News

पुलिसकर्मियों ने दबोचा मुलजिम लोग समझे कि अपहरण हो गया:स्कॉर्पियों से पीछा कर मारी बुलेट को टक्कर, रांग साइड कार दौड़ाकर पकड़ा आरोपी को

about 5 hours ago
किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी
Indore

किराए के बैंक खातों से कर दी करोड़ों की ठगी:म्यूल अकाउंट चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार; 3 एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!