ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल पर सख्ती: इतने रुपए का बनेगा चालान; अब तेज होगा अभियान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल अब जेब पर भारी पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर टीमें तैनात कर दोपहिया और चारपहिया चालकों की निगरानी की जा रही है।
48 घंटे में 80 चालकों पर कार्रवाई
डीसीपी (ट्रैफिक) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, महज दो दिनों में मोबाइल का उपयोग करते पकड़े गए 80 वाहन चालकों पर चालान किया गया है। विभाग का कहना है कि यह केवल शुरुआत है, आने वाले दिनों में जांच और सख्त होगी।
नियम तोड़ा तो सीधे 1000 रुपए का जुर्माना
ट्रैफिक विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाए जाने पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह अभियान पूरे शहर में लगातार जारी रहेगा।
ध्यान भटका, हादसा पक्का
अधिकारियों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल देखने से ड्राइवर का ध्यान भटकता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। यही वजह है कि पुलिस सख्ती के साथ जागरूकता अभियान भी चला रही है।
आगे और तेज होगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने सभी टीमों को निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियंत्रण के साथ नियम उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाए। आने वाले समय में इस अभियान को और व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
संबंधित समाचार

कूटरचित दस्तावेजों से पास करा लिया प्लॉट का नक्शा:खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद फर्जी रजिस्ट्री से लिया 20 लाख का लोन हुआ निरस्त

मृत व्यक्ति को ही बना दिया विक्रेता:जमीन घोटाले के बड़े खेल का खुलासा; रजिस्ट्रार कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

नजर नहीं आ रहे शहर में लगे कचरे के ढेर:स्वच्छता का नशा निगम पर हावी; सड़कों और खाली प्लॉटों पर गंदगी, नहीं पहुंच रहे कचरा वाहन

अब टैंकरों के पानी से बुझेगी राऊ, देपालपुर सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की प्यास:सांसद लालवानी ने ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किए 10 टैंकर

हंस की चाल बिगड़ी:रास्ते में घंटों परेशान हुए यात्री; तीन घंटे सड़क किनारे खड़ी रही बस

रामायण और महाभारत के दो महानायकों की इकलौती गवाह पावन धरती हनुमान चट्टी:वह पवित्र कोना जहां दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे को लगाया था गले

विधायक पुत्र पर प्रोटेक्शन मनी और अवैध निर्माण के आरोप:क्षेत्र में सत्ता संरक्षण और अवैध गतिविधियों को लेकर उठ रहे सवाल

शेंडगे पर कार्रवाई से गरमाई भाजपा की राजनीति:पहले भी रहे विवादों में

अयोध्या बन रही लंका:चारों ओर अराजकता के आरोप; विधानसभा-4 पर शीर्ष नेतृत्व करे मंथन

डॉग फीडिंग विवाद ने खोली सत्ता की परतें

विज्ञापन के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना:ईओडब्ल्यू की रडार पर नगर निगम; विज्ञापन विभाग की फाइलें तलब

लीलास्थलों पर बन रहे श्रीकृष्ण तीर्थ, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:भागवत कथा को बताया दिशादर्शक

एक और अंतरराष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी कल से करेगा इंदौर

पुलिस निकालेगी संपत्तियोंं:लेन-देन का काला चिट्ठा; करोड़ों का जमीन घोटाला, गिरफ्तारी के बाद बढ़ेंगी सुरेश शर्मा की मुश्किलें

चंदन नगर पुलिस ने दबोचे दो वाहन चोर:चार बाइक बरामद; धार-झाबुआ तक फैला था गैंग का नेटवर्क

एक लाख से ज्यादा संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात:वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी; हर माह इतने रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

पुलिस पीछे थी फिर भी गाड़ियां फोड़ते रहे:तीन कार समेत सात वाहनों को नुकसान; नाबालिग सहित चार नशेड़ी हिरासत में

वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधन की बड़ी कार्रवाई:सिक्योरिटी इंचार्ज और हेल्प डेस्क इंचार्ज की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त; डॉक्टर और नर्स का वेतन काटने के आदेश

शॉर्ट सर्किट से धधक उठी शराब दुकान नकदी सहित पूरा रिकॉर्ड हो गया खाक

पुष्पा स्टाइल में बाबा के दरबार पहुंचा युवक:कर्मचारियों ने कराई वीआईपी एंट्री; प्रतिबंध के बावजूद बनाता रहा वीडियो; मचा बवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!