सरकारी खर्चों पर सख्ती: होटलों में कार्यक्रम; नए वाहन, सरकारी कैलेंडर-डायरी और उपहार पर रोक, अधिकारियों के लिए वाहन शेयरिंग अनिवार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कमजोर मानसून और राजस्व आय में संभावित गिरावट को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने खर्चों पर सख्त नियंत्रण लगाने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए मितव्ययिता संबंधी नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत सरकारी खर्चों में कटौती करते हुए विदेश यात्राओं, गैर-जरूरी आयोजनों, वाहनों और अन्य प्रशासनिक खर्चों पर कई नई पाबंदियां लागू की गई हैं।
विदेश यात्रा पर सख्ती
नई व्यवस्था के अनुसार अब सरकारी खर्च पर विदेश यात्रा केवल विशेष अनुमति मिलने पर ही की जा सकेगी। वहीं होटल या निजी संस्थानों में कार्यशालाएं, प्रशिक्षण और बैठकों के बजाय सरकारी भवनों या वर्चुअल माध्यम को प्राथमिकता दी जाएगी।
एक ही वाहन साझा किया जाएगा
वित्त विभाग ने व्हीकल पूलिंग नीति को भी अनिवार्य कर दिया है। अब अतिरिक्त प्रभार वाले अधिकारी अलग वाहन नहीं रख सकेंगे। दो या तीन अधिकारियों के बीच एक ही वाहन साझा किया जाएगा।
नए वाहनों की खरीद पर पहले से लागू प्रतिबंध जारी रहेगा
साथ ही पुलिस, राजस्व और वन विभाग जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर नए वाहनों की खरीद पर पहले से लागू प्रतिबंध जारी रहेगा। निजी एजेंसियों से किराए पर भी इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
गैर-जरूरी साज-सज्जा पर भी रोक
सरकार ने सरकारी कैलेंडर, डायरी, स्वागत समारोह, उपहार वितरण और कार्यालयों की गैर-जरूरी साज-सज्जा पर भी रोक लगा दी है। अधिकारियों को सरकारी खर्च पर केवल इकोनॉमी क्लास में हवाई यात्रा करने की अनुमति होगी।
कम राजस्व मिलने की आशंका
सूत्रों के अनुसार, सरकार को इस वित्तीय वर्ष में बजट अनुमान की तुलना में करीब 10 हजार करोड़ रुपए कम राजस्व मिलने की आशंका है। इसी कारण प्रथम अनुपूरक बजट में राजस्व व्यय बढ़ाने के बजाय पूंजीगत विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। नए कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि तभी उपलब्ध कराई जाएगी, जब केंद्र सरकार या किसी अन्य स्रोत से संबंधित परियोजना के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त हो।
निर्देश फिलहाल इन पर रहेंगे लागू
सरकार ने संकेत दिए हैं कि सीमित संसाधनों के बीच विकास कार्यों की गति बनाए रखने और वित्तीय अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से ये मितव्ययिता संबंधी निर्देश फिलहाल सभी विभागों, निगमों, मंडलों, सार्वजनिक उपक्रमों और विश्वविद्यालयों में लागू रहेंगे।
संबंधित समाचार

MP में बदला मौसम का मिजाज:अगले 24 घंटे के दौरान 4 इंच से ज्यादा बारिश होने की संभावना; कई जिलों में रेड अलर्ट

एक और सट्टेबाज:राजेंद्र नगर पुलिस को चकमा दे गया

फर्जी आईएएस पर ठगी का केस:सरकारी होटल लीज पर दिलाने का झांसा; भाई और साथी भी आरोपी

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के टिकटों की कीमत तय:इतने रुपए में देख सकेंगे मैच; यहां देखिये रेट लिस्ट

EOW की बड़ी कार्रवाई:PWD के कार्यपालन यंत्री के ठिकानों पर मारा छापा; नकदी और वाहन मिला

‘कलेक्टर हूं’ कहकर होटल में खाया खाना:बिल देने से किया इनकार; पकड़ा गया गुजरात का फर्जी आईएएस

12 नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म का आरोप:अश्लील वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप; दो शिक्षक निलंबित

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!