गंदगी पर सख्ती: निगम कमिश्नर का ऑन-द-स्पॉट एक्शन; कर्मचारियों की सैलरी काटने और नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल खुद मैदान में उतरे, लेकिन इस दौरान उनका गुस्सा फूट पड़ा।
गंदगी मिलने पर भड़के निगम कमिश्नर
इंदौर स्वच्छता में देशभर में नंबर वन माना जाता है, ऐसे में सार्वजनिक शौचालयों और पब्लिक प्लेसेस पर गंदगी मिलने पर निगम कमिश्नर भड़क गए। उन्होंने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की सैलरी काटने और नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए।
पैदल किया निरीक्षण
सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कमिश्नर खुद सड़कों पर उतरे और पैदल ही कई वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन 9, 11 और 18 के सार्वजनिक शौचालय (सीटीपीटी) का निरीक्षण किया, लेकिन वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
गंदगी देखकर नाराज कमिश्नर ने तीनों जोन के सीटीपीटी सुपरवाइजरों की एक-एक दिन की सैलरी काटने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दो दिन की सैलरी काटने के आदेश
इसके बाद वे जोन क्रमांक 5 के वार्डों में पहुंचे। एमआर-9 रोड स्थित आईआईटी चौराहे के पास सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर क्षेत्रीय दरोगा रूपेश तंबोली का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित सीएसआई और सहायक सीएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया।
अधिकारियों को चेतावनी
कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि मैदान में उतरकर रोजाना मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!