खबर
Top News

पीली गैंग की गुंडागर्दी से ठेला व्यापारी परेशान: विरोध स्वरूप गरीब ट्रक के नीचे लेटा; गौरी नगर में नगर निगम की कार्रवाई से मचा बवाल

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 मार्च 2026, 12:43 pm
शेयर करें:

आदित्य शुक्ला 98260-63956 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पीली गैंग की गुंडागर्दी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते ही गौरी नगर में सब्जी के ठेले लगाने वालों के खिलाफ निगम अमला कार्रवाई करने पहुंच गया। कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन सब्जी के ठेले सामान सहित उठा लिए गए। इससे परेशान एक गरीब ठेलेवाला अपना ठेला वापस करने की मांग करते हुए ट्रक के नीचे लेट गया, जिससे मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

न गर निगम में हावी अफसरशाही के चलते अफसर खुलकर मनमानी करने लगे हैं। शहर में अनेक स्थानों पर ट्रैफिक सुचारु करने के नाम पर गरीब ठेलेवालों और सब्जी कारोबारियों पर जबरिया कार्रवाई की जाती है। निगम की पीली गैंग की ऐसी ही गुंडागर्दी सोमवार शाम जोन-5 स्थित गौरी नगर में दिखाई दी, जहां सड़क किनारे सब्जी के ठेले लगाने वालों के करीब आधा दर्जन ठेले सब्जी सहित जब्त कर लिए गए।

इस पर एक गरीब अपना ठेला छुड़वाने के लिए निगम के ट्रक के नीचे लेट गया, जिसे निगमकर्मियों ने ट्रक के नीचे से निकालकर उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और विवाद करने का आरोप लगाकर पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी। निगम की इस मनमानी कार्रवाई को लेकर गौरी नगर क्षेत्र के सब्जी कारोबारियों में खासी नाराजगी देखी जा रही है।

पुलिस में शिकायत
बताया जाता है कि निगम अमला जब गौरी नगर में कार्रवाई करने पहुंचा तो वहां भारी हंगामा मचा और सड़क पर जाम लग गया। काफी देर बाद पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस दौरान किसी ठेलेवाले ने निगमकर्मी से झूमाझटकी कर दी, जिससे गुस्साए निगमकर्मी हीरा नगर थाने पहुंचे और ठेलेवाले के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जोनल अधिकारी ने की थी ठेले हटाने की शिकायत...बताया जाता है जोन-5 के अधिकारी आशीष राठौर ने गौरी नगर में सड़क पर सब्जी के ठेले लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आला अफसरों से कहा था। इसके बाद निगम की पीली गैंग मौके पर पहुंची और पुलिस बल के साथ कार्रवाई की।

सामान जब्ती
निगम अफसरों और नेताओं की सहमति से वर्तमान में निगम की पीली गैंग राजवाड़ा क्षेत्र में भी इसी तरह मनमाने तरीके से सामान जब्त कर रही है। इसके चलते फेरी लगाकर सामान बेचने व सड़क किनारे ठेले लगाकर रोजी-रोटी कमाने वाले परेशान हैं।

अफसरों को केवल कार्रवाई करने से मतलब... निगम की पीली गैंग की गुंडागर्दी का दायरा पूरे शहर में फैला हुआ है। इसके चलते बीते दिनों एक गरीब ज्यूस वाले का ठेला जब्त कर लिया गया था। इसे लेकर शहर में विरोध भी देखा गया था।

इसी तरह इस पीली गैंग ने मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच भमौरी, मूसाखेड़ी आदि क्षेत्रों में भी मनमानी कार्रवाई करते हुए दुकानों के बोर्ड, सब्जी के ठेले व अन्य सामान जब्त कर क्षेत्र के व्यापारियों/कारोबारियों में आतंक फैलाया था। इससे व्यापारियों के साथ ही आमजन में भी निगम अफसरों के प्रति काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

गरीबों का रोजगार न छीने, बेहतर व्यवस्थापन करे निगम...शहर कांग्रेस प्रवक्ता दीपू चौहान ने निगम की पीली गैंग की गुंडागर्दी पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि एक तरफ तो सरकार ठेला लगाने वालों को कर्ज दे रही है, वहीं दूसरी तरफ निगम के अफसर व नेता ठेलेवालों पर कार्रवाई कर उनके ठेले जब्त कर रहे हैं।

ऐसे में सरकार द्वारा गरीबों को कर्ज देने के क्या मायने रह जाएंगे। उन्होंने कहा महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को चाहिए कि गरीबों पर कार्रवाई कर उनसे रोजगार छीनने के बजाय उनके लिए बेहतर व्यवस्थापन करें।

संबंधित समाचार

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश
Top News

आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा संदेश:बोले- पेपर लीक पर अब और होगी सख्ती; शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में होंगे बड़े फैसले

about 5 hours ago
प्रधानमंत्री  मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन
Top News

प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान पर बड़ा एक्शन:पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्पेशल जज नियुक्त; दोषियों पर होगी त्वरित कार्रवाई

about 5 hours ago
नीट विवाद पर बन सकती है सहमति
Top News

नीट विवाद पर बन सकती है सहमति:सरकार से बातचीत को तैयार हुई सीजेपी; आज मंत्रियों से होगी अहम बैठक

about 5 hours ago
छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला
Top News

छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला:उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए; नरेश पाल गंगवार को मिली जिम्मेदारी

about 6 hours ago
पुलिस में बंपर भर्ती
Top News

पुलिस में बंपर भर्ती:इतने पदों को मिली मंजूरी; जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

about 6 hours ago
उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
Top News

उपचुनाव में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत:छह मंत्री डटे; 25 जुलाई से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संभालेंगे मोर्चा

about 6 hours ago
कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब
Top News

कुबेरेश्वरधाम में उमड़ा आस्था का महासैलाब:कथा शुरू होने से पहले ही पंडाल हाउसफुल, लाखों श्रद्धालु पहुंचे

about 6 hours ago
तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी
Top News

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी:वायरल वीडियो पर आया नया मोड़; बोले- 'यह रील नहीं, हकीकत है'

about 7 hours ago
जिला अस्पताल में बड़ा खेल
Top News

जिला अस्पताल में बड़ा खेल:सलाइन की जगह मिनरल वाटर की ड्रिप चढ़ाई, सीएमएचओ ने कलेक्टर को सौंपी जांच रिपोर्ट

about 7 hours ago
70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
Top News

70 करोड़ के एमडी ड्रग्स रैकेट पर ईडी की बड़ी कार्रवाई:मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

about 8 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर मंदिर में हंगामा:गर्भगृह में श्रद्धालुओं से बदसलूकी और मारपीट का आरोप

about 8 hours ago
पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च
Top News

पेपर लीक के विरोध में राहुल गांधी का मार्च:विपक्षी दलों संग गांधी स्मृति तक निकाली पदयात्रा; छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ जताया विरोध

about 8 hours ago
एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू'
Top News

एयरपोर्ट पर 20 मिनट की 'सियासी गुफ्तगू':सीएम मोहन से दिग्विजय की कानाफूसी; बोले- 'तुलसी का टिकट कटेगा'

about 9 hours ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:टी-20 के सबसे युवा हाफ सेंचुरियन बने; भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

about 9 hours ago
समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट
Top News

समस्याओं को प्रखरता से उठाता है खुलासा फर्स्ट

about 9 hours ago
मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला
Top News

मन्नत से लौट रहे परिवार पर हमला:साइड देने को कहा तो भड़के कार सवार; भाजपा नेता के रिश्तेदारों पर एफआईआर, फॉर्च्यूनर जब्त

about 9 hours ago
शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध
Top News

शहीद जवान, अक्षुण्ण आस्था अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में सेंध:आतंकी साया ड्यूटी पर तैनात J&K पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, विदेशी TRF आतंकी पर शक...

about 9 hours ago
राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ
Top News

राहुल के 'सड़क से संसद' वाले आक्रामक तेवरों के क्या निहितार्थ:छात्र असंतोष का राजनीतिकरण, अवसर का लाभ, हाईजैक का खतरा या व्यवस्था परिवर्तन की छटपटाहट

about 10 hours ago
लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों
Top News

लड़कों को रात 10 बजे तक एंट्री, हमें 8 बजे क्यों:गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर की भेदभाव की शिकायत

about 10 hours ago
कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें
Top News

कनक स्मार्ट सिटी के भ्रष्ट कॉलोनाइजर ने पार्षद से मिलकर तुड़वा दी 40 दुकानें:एक दिन पूर्व रात्रि में नोटिस दिया, अगले दिन कार्रवाई

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!