आवारा कुत्ते का आतंक, 40 को काटा, अभी तक नहीं आया पकड़ में: प्रशासन की चेतावनी अनसुनी; परिसर में मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा लगी दांव पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अरबिंदो अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में 40 से अधिक लोगों को काटने के मामले में नगर निगम की टीम दिनभर हमलावर खूंखार कुत्ते की तलाश में लगी रही, लेकिन वह नहीं मिला। टीम ने 25 से ज्यादा कुत्तों को परिसर से ही पकड़ा है।
दरअसल, इतनी बड़ी घटना नहीं होती अगर फरवरी में हुआ डॉग विवाद को डॉग लवर्स द्वारा समझदारी से लिया जाता। खास बात यह कि इस विवाद में भविष्य में डॉग बाइट की बड़ी घटना की चेतावनी देने वाले डॉक्टर नीरज सेन को तब अंडर वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के नाम से धमकी तक मिली थी। दाऊद के नाम से मिली धमकी का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि चार महीने पहले ही उन्होंने आवारा कुत्तों के खतरे को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन उस समय उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। दरअसल फरवरी में भी बच्चों सहित करीब 12 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा था।
इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर कुत्तों को पकड़कर जीपीओ स्थित शेल्टर होम भेजा था।
इसकी जानकारी कुछ डॉग लवर्स और पशु संरक्षण से जुड़े लोगों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए और इस कार्रवाई का विरोध किया।
उनका तर्क था कि अस्पताल प्रशासन को इस तरह कुत्तों को पकड़वाने का अधिकार नहीं है।
विवाद इतना बढ़ा कि शेल्टर होम ने पकड़े गए कुत्तों को रखने से इनकार कर दिया और बाद में उन्हें फिर उसी क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
स्टाफ ने किया था आगाह
अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने उस समय आशंका जताई थी कि यदि आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।
उनकी चेतावनी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब चार महीने बाद एक ही दिन में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद अस्पताल स्टाफ का कहना है कि उनकी आशंकाएं सही साबित हुई हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, जब फरवरी में चार कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा गया, उसके दो दिन बाद उन्हें एक इंटरनेशनल नंबर से हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. नीरज सेन को फोन आया था।
फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी ेदी थी। कॉलर ने कहा कि दाऊदजी एक बार बोलते हैं तो बात समझ में आ जानी चाहिए। तुम्हारी उम्र कितनी है, शादी हो गई होगी, बच्चे भी होंगे।
धमकी के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया, लेकिन अब तक यह पता नहीं चल सका कि कॉल करने वाला कौन था और उसका वास्तविक उद्देश्य क्या था।
अब भी नहीं मिला
शुक्रवार को हुए हमले में सबसे पहले अस्पताल की मेडिकल रेजिडेंट डॉ. आकांक्षा द्विवेदी घायल हुई थीं। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में ड्यूटी शुरू करने से पहले ही कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद कई डॉक्टर, नर्स, मरीजों के परिजन और कर्मचारी उसका शिकार बनते गए।
डॉ. द्विवेदी के अनुसार कई लोगों को ग्रेड-3 डॉग बाइट इंजरी (गंभीर जख्म) हुई है, जिसमें मांसपेशियों तक गहरे घाव पहुंचते हैं और रेबीज संक्रमण का खतरा अधिक होता है। उन्होंने कहा कि एक ही दिन में अस्पताल में डॉग बाइट मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई। यहां 26 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें से कई तो जख्म गहरा होने के कारण अवकाश पर है।
निगम ने पकड़े 350 से ज्यादा डॉग
नगर निगम के जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शहर में सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 350 से अधिक कुत्तों को पकड़कर विभिन्न शेल्टर होम भेजा जा चुका है। अरबिंदो अस्पताल की घटना के बाद विशेष अभियान चलाकर 25 से ज्यादा कुत्तों को पकड़ा गया है। हालांकि मुख्य आरोपी कुत्ता अब भी पकड़ से बाहर है।
ग्रामीणों और छात्रों में दहशत का माहौल
अरबिंदो अस्पताल से निकलकर कुत्ता रेवती रेंज, बरदरी गांव, एलएनसीटी कॉलेज, रेनेसा कॉलेज और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच गया था। इसके बाद से ग्रामीणों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब तक हमला करने वाला कुत्ता नहीं पकड़ा जाता, तब तक क्षेत्र में सामान्य स्थिति लौटना मुश्किल है।
टेरर का घटनाक्रम
फरवरी में 12 लोगों को काटने पर अस्पताल ने चार कुत्ते पकड़वाए थे।
डॉग लवर्स के विरोध के बाद कुत्तों को वापस क्षेत्र में छोड़ा गया।
16 फरवरी को दाऊद इब्राहिम के नाम से धमकी भरा फोन आया था।
पुलिस आज तक धमकी देने वाले की पहचान नहीं कर सकी।
शुक्रवार को 40 से ज्यादा लोग डॉग बाइट का शिकार हुए।
निगम ने 25 कुत्ते पकड़े, लेकिन हमला करने वाला कुत्ता नही पकड़ाया।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!