रंगदारी नहीं मिली तो डंपर पर बरसाए पत्थर: चालक से मारपीट, तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा.
धनगांव थाना पुलिस ने सनावद-पुनासा रोड पर डंपर चालक को रोककर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और डंपर में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाइक अड़ाकर रोका रास्ता
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई को खरगोन जिले के पिपरीखेड़ा निवासी सावन भिलाला (30) ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह डंपर लेकर सनावद-पुनासा रोड से गुजर रहा था। हाथिया बाबा के पास तीन युवकों ने बाइक लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और रंगदारी के रूप में पैसों की मांग की।
पत्थर से तोड़े डंपर के कांच
चालक ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और पत्थर मारकर डंपर के कांच तोड़ दिए। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
कुछ ही घंटे में आरोपी गिरफ्तार
शिकायत के आधार पर धनगांव थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष राठौर (25), आकाश वादे (20) और वसीम उर्फ मोहसिन खान (26), निवासी इनपुन पुनर्वास, थाना मांधाता के रूप में हुई। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!