अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव: जेसीबी पर बरसाए पत्थर; 3 लोगों पर की गई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर हमला हो गया। अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जेसीबी मशीन पर पत्थर बरसा दिए।
चंदेसरी गांव में हुई घटना
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग खुलेआम पथराव करते नजर आ रहे हैं।यह मामला चंदेसरी गांव (देवास रोड) का है। यहां सर्वे नंबर 568 की करीब 2 बीघा सरकारी जमीन पर पीरा, मोहनलाल और भारती द्वारा कब्जा किया गया था।
कई बार दी समझाइश
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने कई बार समझाइश दी, लेकिन कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की। आरोप है कि इस अतिक्रमण के कारण आसपास के किसानों की जमीन तक जाने का रास्ता भी बाधित हो गया था।
टीम पर हमला, जेसीबी पर पथराव
शिकायत मिलने के बाद राजस्व अमला नागझिरी थाना पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों ने पहले विवाद किया और फिर अचानक हमला कर दिया।
पुलिस ने दिखाया सख्त रुख
मोहन और उसकी पत्नी ने जेसीबी मशीन पर पत्थर फेंककर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और तीनों आरोपियों को मौके से पकड़कर थाने ले जाया गया। उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।
जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त
पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!