खबर
Top News

पुलिस टीम पर पथराव: अतिक्रमण हटाने पहुंची थी; तीन घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 जून 2026, 5:15 pm
शेयर करें:
पुलिस टीम पर पथराव

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
जिले के पलसोड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित निवेश क्षेत्र के लिए अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच शुक्रवार को टकराव हो गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अमले पर पथराव कर दिया।

पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग
हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पलसोड़ी समेत आसपास के चार से पांच गांवों की करीब 1700 हेक्टेयर भूमि को प्रस्तावित निवेश क्षेत्र में शामिल किया गया है।

परियोजना का ग्रामीण कर रहे विरोध
इस परियोजना का ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह प्रशासनिक अधिकारी, भारी पुलिस बल और अतिक्रमण हटाने के लिए मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

कुछ लोगों को हिरासत में लिया
प्रशासन द्वारा समझाइश के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तभी स्थिति अचानक बिगड़ गई और पथराव शुरू हो गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी
पथराव के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इसके बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारी थे मौजूद
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान शहर एसडीएम आर्ची हरित, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मौके पर करीब 100 से अधिक पुलिसकर्मी, वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और भारी मशीनरी तैनात की गई थी।

पहले भी हुआ था विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि, इस निवेश क्षेत्र को लेकर अप्रैल माह में भी बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ था। उस समय विधायक कमलेश्वर डोडियार सहित कई जनप्रतिनिधि और आदिवासी संगठनों ने ग्रामीणों के समर्थन में धरना दिया था।

ग्रामीणों का आरोप
परियोजना के कारण उनकी कृषि भूमि और आवास प्रभावित होंगे, जबकि प्रशासन इसे औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बता रहा है।

संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 16 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 16 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 17 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 17 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 17 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 17 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 18 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 18 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 18 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 18 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 19 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 19 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 19 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 19 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 19 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 19 hours ago
स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली
Indore

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

about 19 hours ago
कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा
Top News

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!