खबर
Top News

विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं: किराना सामान लेने गए युवक के साथ की जमकर मारपीट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 अक्टूबर 2026, 1:23 pm
शेयर करें:
विशुद्ध गुंडागर्दी कार्रवाई फिर भी नहीं

डीसीपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों किराना सामान लेने दुकान पर गए एक युवक पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार के पड़ोसी परिवार ने हमला कर दिया। आरोप है कि तीन-चार युवकों ने उसकी पिटाई की, जबकि परिवार की एक महिला ने भी मारपीट की।

इतना ही नहीं, पड़ोसी परिवार के युवक ने किराना दुकान का बोर्ड सड़क पर पटक दिया और वहां रखा मटका फोड़ दिया। गाड़ियों को धक्का देकर गिराने के साथ उनमें तोड़फोड़ भी की।

पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। आरोप है कि इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। पीड़ित ने इसके पीछे राजनीतिक दबाव होने की आशंका जताई है।

मेघदूत नगर निवासी आकाश पिता प्रकाश कोल्हे के मुताबिक, घटना 6 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है। वह घर से किराना सामान लेने नंदा नगर रोड नंबर-3 स्थित महावीर किराना स्टोर पर पहुंचा था।

वहां दुकान संचालक रत्नेश का पड़ोसी पवन करोले के परिवार से ग्राहकों द्वारा उनके घर की तरफ गाड़ी खड़ी करने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी नहीं होने के कारण उसने अपनी बाइक पवन करोले के घर के किनारे लगे बोर्ड के पास खड़ी कर दी और दुकान पर चला गया।

आकाश के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर पवन उसे और दुकान संचालक रत्नेश को गालियां देने लगा। इस दौरान पवन की पत्नी भी उसे गालियां देने लगी। दोनों लगातार ललकारते हुए उसे बुलाने लगे। उसने कहा कि वह दो-पांच मिनट में अपनी गाड़ी हटा लेगा, लेकिन वे नहीं माने।

दुकान संचालक रत्नेश के बाहर आने के बाद जब दोनों पवन की बातों का जवाब दे रहे थे, तभी उसने दुकान का बोर्ड उठाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद वहां रखा मटका और प्लास्टिक के डिब्बे भी पटकने लगा।

विरोध करने पर पवन के परिवार के दो-तीन युवक और एक महिला ने उस पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान रत्नेश भी गिर गया। आरोप है कि पवन ने वहां खड़ी गाड़ियों को धक्का देकर गिरा दिया, जिनमें आकाश की गाड़ी भी शामिल थी। इससे वाहनों को नुकसान पहुंचा।

आकाश ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद एक-एक कर दो एफआरवी मौके पर पहुंचीं और मामला शांत कराया। आकाश का आरोप है कि परदेशीपुरा थाने पहुंचने पर पुलिस ने पवन करोले के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे ही गालियां देकर भगा दिया।

पीड़ित के मुताबिक, पवन करोले के क्षेत्रीय नेताओं से जुड़े होने के कारण पुलिस पर दबाव होने की आशंका है। इसके बाद उसने 8 अक्टूबर को डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ को लिखित शिकायत दी।

आकाश का कहना है कि डीसीपी द्वारा थाने पर फोन करने के बाद उसे आरोपियों की पहचान कर जल्द केस दर्ज करने और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया था। हालांकि, 18 अक्टूबर तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Top News

मुख्यमंत्री ने किया अहिल्याबाई होलकर स्मारक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण:लालबाग पैलेस, रामपुर कोठी,चंपा बावड़ी और शिव मंदिर को एकीकृत विकास योजना में शामिल करने के निर्देश

4 minutes ago
ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में
Top News

ताई का ‘नौकरी मांगने आई थी’ वाला मजाक चर्चा में:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज

7 minutes ago
MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित
Top News

MP में 42 ब्रांड के घी जांच में असुरक्षित:8 मसालों के सैंपल भी फेल; बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी

8 minutes ago
जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी
Top News

जल संकट की आहट के बीच बरगद-नीम पर चली कुल्हाड़ी:जब 8 इमारतों में बूंद-बूंद पानी का संकट; तो दो नई हाईराइज बिल्डिंगों को किस आधार पर मिली मंजूरी

17 minutes ago
वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग
Top News

वीडियो देखिये, इंडस्ट्रियल पार्क की तीन फैक्ट्रियों में भीषण आग:दो इकाइयां जलकर राख; अग्निकांड से मचा हड़कंप, दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

18 minutes ago
टीआई फोन नहीं उठाते
Top News

टीआई फोन नहीं उठाते:स्टाफ राजीनामे का बना रहा दबाव

25 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:नगर निगम सुपरवाइजर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

27 minutes ago
तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल
Top News

तस्वीर में सम्मान, सियासत में सवाल:चर्चा ताई के पैर छूने की नहीं, कैलाश विजयवर्गीय के पैर न छूने की; एकलव्य गौड़ के वीडियो को लेकर चर्चाएं

29 minutes ago
सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित
Top News

सालभर गैरहाजिर रहा हेड कांस्टेबल निलंबित:बड़ा सवाल; आखिर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद क्यों जागा विभाग

29 minutes ago
वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया
Top News

वीडियो देखिये, मुझ पर आरोप लगते रहे कि दिग्विजय सिंह मुसलमान हो गया, ईसाई हो गया:मेरे किले में सालभर जलती हैं चार अखंड ज्योत

about 1 hour ago
शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी
Top News

शक्ति मोबाइल की मुस्तैदी:गुम बच्ची को मां से मिलाया; देर रात महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

about 1 hour ago
मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण
Top News

मकान में घुसकर 8 लोगों का अपहरण:लाखों रुपए की फिरौती मांगी; पुलिस ने बदमाशों को दबोचा

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा
Top News

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आरंभ हुई चुनरी यात्रा:बड़ा गणपति क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी पहुंचे

about 1 hour ago
MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल
Top News

MP में हथियार लाइसेंस की प्रक्रिया होगी डिजिटल:ऑफलाइन आवेदन बंद करने की तैयारी; कारतूसों की बिक्री पर भी रहेगी नजर

about 1 hour ago
बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार
Top News

बुजुर्ग को पीटने वाले जेल ले जाते समय हुए फरार:पत्थर गोदाम के पास आरक्षक को चकमा देकर भागे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसे की जांच के आदेश:मुख्यमंत्री ने कहा– प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था ट्रक, पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

about 2 hours ago
युवाओं के लिए बड़ी खबर
Top News

युवाओं के लिए बड़ी खबर:पहली नौकरी वालों को सरकार देगी 15000 रुपए; जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ

about 2 hours ago
बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़
Top News

बेगैरत की शर्मनाक करतूत पर कानून का थप्पड़:आखिरकार पॉक्सो समेत गंभीर धाराओं में हुई एफआईआर दर्ज

about 2 hours ago
रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब
Top News

रीजनल पार्क के कथित अवैध पटाखा बाजार पर कार्रवाई कब:₹1.07 करोड़ से अधिक की देनदारी; जमीन आवंटन और लाइसेंस की वैधता पर अब भी प्रश्नचिह्न

about 2 hours ago
एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ
Top News

एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा आरंभ:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!