नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान शुरू: मुख्यमंत्री की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति; बोले- कठोर से कठोर कदम उठाएगी सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ जनजागरण और सख्त कार्रवाई की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के रवींद्र भवन में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्ति से जुड़े जन-जागरूकता साहित्य, गृह मंत्रालय के अभियान पोस्टर का विमोचन किया और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने वाली एक लघु फिल्म भी देखी।
नशे के अवैध कारोबार पर होगी कार्रवाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो पूरे समाज के लिए नजीर बने।
नशे से बर्बाद होता है परिवार
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है। इसलिए पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नशे के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी समन्वय कर रही है।
नक्सलवाद पर की कार्रवाई
डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मप्र में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है और अब नशे के खिलाफ भी उसी दृढ़ता से अभियान चलाया जाएगा।
15 जुलाई से चलेगा अभियान
विशेष पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान 15 से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। हेल्पलाइन, काउंसलिंग और पुनर्वास के माध्यम से नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। अंत में मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की शपथ भी दिलाई।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!