नशेड़ी पत्थरबाजों की दादागीरी घुटनों पर ले आए थाना प्रभारी: जनता के दरबार में कारोले का तिलक; बजी तालियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों राज नगर क्षेत्र में नशे में धुत पत्थरबाजों की दबंगई पर आखिरकार पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे मोहल्ले ने राहत की सांस ली है। चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में बदमाशों ने न सिर्फ एक युवक के घर पर पत्थर बरसाए, बल्कि खुलेआम नारेबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की।
टीआई ने घटना को चैलेंज के रूप में लेते हुए ऐसी ताबड़तोड़ कार्रवाई की कि चंद घंटों में बदमाशों की दादागीरी घुटनों पर आ गई। रहवासियों ने टीआई तिलक कारोले की कार्रवाई का स्वागत तालियां बजाकर व माला पहनाकर किया।
उल्लेखनीय है 17 अप्रैल को फरियादी कुलदीप पगारे ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रंजिश के चलते कुछ बदमाशों ने शराब के नशे में उसके घर पर पथराव किया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके माध्यम से आरोपियों की पहचान हुई।
टीआई तिलक कारोले ने टीम गठित की, जिसने कुछ ही समय में आरोपियों अंकित गोगलिया, मोहित उर्फ गली गोगलिया, गौरव गोस्वामी, विजय उर्फ भोला और पीयूष उर्फ कान्हा को गिरफ्तार कर लिया।
कल टीआई चारों को राज नगर में ले गए और दो दिन पहले जहां बदमाशों ने पथराव किया था, चारों बदमाश वहां घुटनों के बल बैठकर माफी मांगते नजर आए। आरोपियों ने हाथ जोड़कर कहा कि अब वे मेहनत-मजदूरी करेंगे और कभी पत्थरबाजी नहीं करेंगे।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना करते हुए रहवासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूरा क्षेत्र पुलिस जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
उधर, पीड़ित फरियादी प्रदीप का कहना था कि पुलिस प्रशासन का इस त्वरित कार्रवाई के लिए दिल से धन्यवाद! अब पुलिस बचे हुए बदमाशों को भी उठाने की तैयारी में है। मैं और मेरा पूरा परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं।
फरार कथित युवा नेता लगवा रहा फोन: जानकारी के अनुसार इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी आकाश उर्फ अक्कू मराठा, गोलू परिहार और सुनील उर्फ भूरी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
वहीं सूत्रों से ये भी खबर लगी है कि फरार गोलू परिहार भाजपा की छोटी-मोटी राजनीति करता है। पहले वह राज नगर के पास रहता था।
कुछ साल से द्वारकापुरी क्षेत्र में रहने लगा। वह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों से जुड़ा है और उनकी ओर से टीआई कारोले को गिरफ्तारी के बाद उसका जुलूस नहीं निकाले जाने को लेकर फोन लगवा रहा है।
हालांकि टीआई ने साफ कहा है कि क्षेत्र की शांति से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि गुंडों को पुलिस के खौफ का सीधा संदेश जाए।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!