खबर
Top News

दिखावे के कथन: जांच ठंडे बस्ते में; मामला बिजली के पोल और तार काटकर कबाड़ी को बेचने का

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जून 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
दिखावे के कथन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर के मुराई मोहल्ला से पुराने बिजली खंभों और एल्यूमिनियम तारों को विभागीय कार्रवाई के नाम पर हटाकर कबाड़ी के यहां बेचने के मामले में जांच जैसे थम सी गई है।

पुलिस तो जैसे आवेदन लेकर भूल गई, वहीं बिजली विभाग ने भी जैसे फरियादी के कथन लेकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इससे बिजली विभाग और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

शिकायतकर्ता आदेश हार्डिया का आरोप है कि लाखों रुपए की सरकारी संपत्ति ठिकाने लगाने के बावजूद जिम्मेदारों को बचाने की कोशिश की जा रही है। लगता है जैसे पूरे कुए में भांग घुली है। अब वह मामले में कोर्ट जाने की तैयारी में हैं।

गौरतलब है कि 29 मई को मुराई मोहल्ला में बिना वर्क ऑर्डर के बिजली के खंभों को गैस कटर से काटकर हटाया गया था। क्षेत्र के जागरूक नागरिक आदेश हार्डिया ने मय वीडियो रावजी बाजार पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि सियागंज जोन के आउटसोर्स कर्मचारियों, संदिग्ध अंकित चौहान ने कटकटपुरा के कबाड़ी जाकिर के साथ मिलकर खंभे और तार बेच दिए।

पूरा खेल सियागंज जोन के एई हिम्मत सिंह चौहान की जानकारी में होने की बात कही गई। शिकायत पर जांच के लिए 30 मई को रावजी बाजार थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश गायकवाड़ कबाड़ी जाकिर की दुकान पर पहुंचे और उसका ही पक्ष लिया।

मौके पर मिली मुराई मोहल्ले वाली बिजली की केबल हफ्तेभर पुरानी बताई गई, लेकिन कबाड़ी बिल नहीं बता पाया।

इससे जाकिर पर रावजी बाजार पुलिस से सांठगांठ कर लंबे समय से चोरी का माल खरीदने और ठिकाने लगाने की आशंका बढ़ गई। पुलिसकर्मी दुकान पर ताला लगाकर सीसीटीवी कैमरों के लंबे समय से बंद होना बताकर डीवीआर निकालकर ले गए और उसे ठिकाने लगा दिया। इसके बाद आदेश हार्डिया ने विभाग (पोलोग्राउंड) के एमडी प्रकाश चौहान को कार्रवाई के लिए शिकायती आवेदन दिया।

उन्होंने जांच शुरू कराई और पिछले दिनों ही पोलोग्राउंड से जांच अधिकारी प्रेम जी पालीवाल के नेतृत्व में कुछ अफसर मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने आदेश हार्डिया के बयान भी दर्ज किए।

हार्डिया के बयान लेने के बाद जांच अधिकारी कटकटपुरा में जाकिर कबाड़ी की दुकान पर भी पहुंचे और उसके भी बयान दर्ज किए। हालांकि जाकिर के बयान उसकी दुकान से 100 मीटर दूर कटकट पूरा कब्रिस्तान के बाहर खड़े होकर लिए, जो कि संदेह पैदा करते हैं।

अब तक नहीं हुआ केस
आदेश हार्डिया का कहना है कि उसके बयान 4 जून को लिए गए थे, लेकिन अब तक पूरे खेल के मास्टरमाइंड एई हिम्मत सिंह चौहान पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। ना ही बिजली विभाग की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर से बिजली के पोल को चार टुकड़ों में काटकर ले जाने और बिजली की केबल गायब करने वाले संदेही अंकित चौहान सहित उसके दो साथियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी जाकिर पर कोई केस दर्ज कराया गया है। पूरा मामला संदेह पैदा करता है।

मुझे पिछले दिनों आउटसोर्स कर्मचारी लक्की चौहान का फोन आया था। वह धमकी भरे लहजे में बात कर रहा था। मुझे झूठे केस में फंसाने की बात कही गई। इसकी रिकॉर्डिंग भी हैं। जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो मैं खुद कोर्ट की शरण लेकर संबंधितों पर केस दर्ज काराऊंगा।

संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण
Top News

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

about 2 hours ago
सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़
Top News

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

about 3 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

about 3 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

about 3 hours ago
छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम
Top News

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

about 3 hours ago
डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार
Top News

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

about 3 hours ago
13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर
Top News

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

about 3 hours ago
इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन
Top News

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

about 3 hours ago
खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी
Top News

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

about 4 hours ago
काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर
Top News

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

about 4 hours ago
एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम
Top News

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

about 4 hours ago
झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत
Top News

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

about 4 hours ago
इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी
Top News

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

about 4 hours ago
MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान
Top News

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

about 4 hours ago
खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी
Top News

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

about 4 hours ago
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

about 4 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

about 4 hours ago
नशे में चालक ने ठोंक दी कार
Top News

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

about 4 hours ago
पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया
Top News

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

about 4 hours ago
एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत
Top News

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!