खबर
Top News

राज्य स्तरीय प्रदर्शन: 'यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है' के नारों से गूंजा नीलम पार्क

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 जुलाई 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
राज्य स्तरीय प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में प्रदेशभर के छात्र-युवा एकजुट हुए।

'मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट' के बैनर तले आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शन में मध्य प्रदेश के करीब 20 जिलों से छात्र, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी और नर्सिंग छात्र शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, ठेका प्रथा और नर्सिंग छात्रों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

छात्र-युवाओं के हाथों में तख्तियां और पोस्टर नजर आए
प्रदर्शन में शामिल छात्र-युवाओं के हाथों में तख्तियां और पोस्टर नजर आए। सबसे अधिक चर्चा उस पोस्टर की रही, जिस पर लिखा था—"यह पेपर लीक नहीं, सिस्टम का लीकेज है।"

कई प्रदर्शनकारी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तस्वीरें लेकर पहुंचे और उनके आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए। वहीं कुछ युवाओं ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र भी हाथों में लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान "मन की बात तो करते हैं, मगर सरकार हमारी बात क्यों नहीं सुनती?" जैसे नारे भी लगाए गए।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग
मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के मध्य प्रदेश संयोजक प्रमोद नामदेव ने कहा कि NEET परीक्षा में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर की गई पुलिस कार्रवाई ने देशभर के युवाओं में आक्रोश पैदा किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

भर्ती परीक्षाओं और नर्सिंग छात्रों के मुद्दे भी उठे
आंदोलन से जुड़े मनोज रजक ने कहा कि मध्य प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, व्यापम घोटाले के बाद सामने आए विवादों और नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों सरकारी पद रिक्त होने के बावजूद समय पर नियमित भर्तियां नहीं हो रही हैं। वहीं नर्सिंग छात्रों को समय पर परीक्षा, परिणाम व छात्रवृत्ति नहीं मिल रही। अनुपयुक्त घोषित कॉलेजों के हजारों छात्र भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

सरकार को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र
प्रदर्शन के दौरान छात्र-युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के नाम 13 सूत्रीय मांगपत्र भी सौंपा। इसमें प्रमुख मांगें नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई।

इसके अलावा रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती, MPPSC और MPESB की समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया, नॉर्मलाइजेशन प्रणाली की समीक्षा, नर्सिंग छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन शुल्क में कमी, ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, मनरेगा के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराना समेत शांतिपूर्ण आंदोलनों में पुलिस हस्तक्षेप पर रोक लगाने को कहा गया।

आंदोलन तेज करने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को प्रदेशभर में और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उनका कहना है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन
Top News

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन

less than a minute ago
झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया
Top News

झपट्टा मारकर ट्रेन के आउटर पर चेन लूटने वाला धराया:250 कैमरों ने आरोपी को पहुंचाया सलाखों के पीछे

13 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:राजसी सवारी से पहले इनको मिली जान से मारने की धमकी; इंस्टाग्राम कमेंट से मचा हड़कंप, यहां से आरोपी गिरफ्तार

16 minutes ago
कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर
Indore

कल तक रिमांड पर इंदौर खरगोन, बड़वानी के तस्कर:राजस्थान कनेक्शन खंगालने के लिए पांचों आरोपियों से पूछताछ

18 minutes ago
जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा
Top News

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा:यहां से होती थी सप्लाई; नकली रैपर-ढक्कन से तैयार होता था माल

19 minutes ago
सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब
Indore

सड़क किनारे लावारिस ट्रक से मिली 500 पेटी अवैध शराब:जब्त माल 45 लाख रुपए का

24 minutes ago
सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार
Top News

सड़क पर मौत बनकर दौड़ी डीसीपी की कार:दो दिन पहले का है मामला

30 minutes ago
जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत
Top News

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

41 minutes ago
दुबई में MP का डंका
Top News

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

41 minutes ago
बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान
Top News

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

about 1 hour ago
ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
Top News

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

about 1 hour ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

about 1 hour ago
स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा
Top News

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

about 1 hour ago
खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

about 2 hours ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!