स्टेट बार काउंसिल चुनाव: इतने प्रत्याशियों की सूची जारी; शहर से इतने वकील मैदान में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। 25 प्रतिनिधियों के लिए होने वाले इस चुनाव में कुल 119 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें इंदौर से 22 वकील शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति सुशीलकुमार पालो द्वारा नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह सूची जारी की गई। कुल 138 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 19 नामांकन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए।
इंदौर से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में चार महिला वकील भी शामिल हैं। प्रमुख नामों में स्टेट बार काउंसिल के मौजूदा सदस्य सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, विवेक सिंह, नरेन्द्रकुमार जैन और खिलाड़ीलाल गनगौरे शामिल हैं, जो दोबारा चुनाव मैदान में हैं।
इसके अलावा इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार वर्मा के साथ निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेशसिंह भदौरिया, अखिलेशकुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूरजहां खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान और मोहम्मद शब्बीर खान भी चुनाव मैदान में हैं।
यह चुनाव बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उम्मीदवारों को प्रदेश के सभी 55 जिलों और 270 बार एसोसिएशनों में जाकर प्रचार करना पड़ रहा है। करीब 86 हजार वकील मतदाता हैं, जिनसे संपर्क करना उम्मीदवारों के लिए बड़ी चुनौती है। इस स्थिति की तुलना लोकसभा या विधानसभा चुनाव से की जा रही है, जहां प्रत्याशियों को इतनी व्यापक यात्रा नहीं करनी पड़ती।
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल शाम 4 बजे तक तय की गई है, जिसके बाद उसी दिन शाम 5 बजे अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। मतदान 12 मई को होगा, जबकि मतगणना 16 मई को संपन्न होगी।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!