स्टार एयर ने इस तारीख तक सभी उड़ानें रद्द कीं: जानिये फिर कब से शुरू होगी विमान सेवा; यात्रियों की हो रही फजीहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल से संचालित स्टार एयर की उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एयरलाइन ने 31 मई 2026 तक अपनी सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निरस्त कर दी हैं। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से इस अवधि की बुकिंग हटा दी है और अब 1 जून से नई बुकिंग शुरू की जा रही है।
मुंबई और गोंदिया रूट प्रभावित
स्टार एयर इंदौर से महाराष्ट्र के मुंबई और गोंदिया के बीच सीधी उड़ानें संचालित कर रही थी। इन उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को खासा असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से गोंदिया जाने वाले यात्रियों के लिए समस्या अधिक गंभीर है, क्योंकि इस रूट पर इंदौर से कोई अन्य सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं है।
ऑपरेशनल कारण बताए
एयरलाइन ने उड़ानों को निरस्त करने के पीछे “ऑपरेशनल कारण” बताए हैं। इससे पहले भी कंपनी कई बार इन रूट्स पर सेवाएं अस्थायी रूप से रोक चुकी है, लेकिन इस बार पूरे मई महीने तक उड़ानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
पहले ऐसे था शेड्यूल
जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1:40 बजे इंदौर पहुंचती थी और 2:10 बजे गोंदिया के लिए रवाना होती थी। वहीं, गोंदिया से शाम 5:20 बजे इंदौर आकर 5:50 बजे वापस मुंबई के लिए उड़ान भरती थी। अब इन सभी चार सेक्टर की उड़ानें 31 मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं।
बेलगाम कनेक्शन भी हुआ प्रभावित
समर शेड्यूल के तहत 30 मार्च से कंपनी ने मुंबई उड़ान को आगे कर्नाटक के बेलगाम तक विस्तारित किया था, जिससे यात्री बिना विमान बदले इंदौर से बेलगाम तक सफर कर सकते थे। मुंबई रूट बंद होने से यह कनेक्टिविटी भी फिलहाल ठप हो गई है।
1 जून से फिर शुरू होंगी उड़ानें
कंपनी द्वारा जारी बुकिंग शेड्यूल के अनुसार, 1 जून 2026 से सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। उड़ानों का संचालन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को किया जाएगा। उड़ानों के अचानक निरस्त होने से पहले से टिकट बुक कर चुके यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करनी पड़ रही है।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!