खबर
Top News

वाइन शॉप से लगे अहाते के बाहर चाकूबाजी: पांच बदमाश गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जुलाई 2026, 3:03 pm
शेयर करें:
वाइन शॉप से लगे अहाते के बाहर चाकूबाजी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र में ऑर्बिट मॉल के पास स्थित वाइन शॉप के बाहर मामूली विवाद में चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए 5 आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से धरदबोचा।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया। भागने के दौरान गिरने से उनके हाथ-पैर में चोट आई है। कोर्ट में पेशी के बाद पांचों को जेल भेज दिया गया।

विजय नगर एसीपी पराग सैनी के मुताबिक 19 जुलाई की रात करीब 11.15 बजे मेन रोड स्थित ऑर्बिट मॉल के पास वाइन शॉप के सामने फरियादी प्रकाश खींची निवासी भागीरथपुरा और आरोपियों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया था।

इसी बीच एक आरोपी ने धारदार चाकू से फरियादी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों की तलाश में गठित पुलिस की विशेष टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र के जरिये पांचों आरोपियों कुणाल उर्फ भीम पिता धर्मेंद्र उर्फ धरम संकट (23) निवासी लाला का बगीचा, हाल निवासी आंबेडकर नगर, लोकेश पिता राज बरेसा (23), मयंक पिता कैलाश करोसिया (29), हिमेश पिता दिनेश तोमर (20) सभी निवासी लाला का बगीचा और दीपक पिता अमर कल्याणे (32) निवासी वाल्मीकि नगर बाणगंगा को गिरफ्तार कर लिया।

चाचा-भतीजे में मारपीट
चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित मारुति पैलेस कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते चाचा-भतीजे में मारपीट हो गई। थाने पहुंचे दोनों पक्ष ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए।

पुलिस के मुताबिक राजेश सोलंकी ने बताया वह घर में सामान रखकर काम पर जाने के लिए बाहर निकला तो वहां खड़े बड़े भाई प्रकाश ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसी दौरान उसका भतीजा रुद्र भी आ गया और पत्थर से सिर पर वार किया। प्रकाश और रुद्र ने धमकी दी कि यदि उसने थाने में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।

वहीं दूसरे पक्ष से रुद्र सोलंकी ने शिकायत दर्ज कराई कि चाचा राजेश और किशोर उसके पिता प्रकाश के साथ विवाद कर रहे थे। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो दोनों ने गाली-गलौज कर पीटा। रुद्र का आरोप है कि दोनों ने उसके सिर पर पाइप से हमला कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।

बुजुर्ग ट्रांसपोर्ट कारोबारी को नाबालिगों ने मारा चाकू
मूसाखेड़ी में एक बुजुर्ग ट्रांसपोर्ट कारोबारी को नाबालिगों ने चाकू मार दिया। लड़की से मारपीट कर रहे दो नाबालिगों को 70 वर्षीय सीताराम जाट ने रोकने की कोशिश की तो दोनों ने हमला कर दिया। पहले टावर से सिर फोड़ दिया फिर चाकू से हमला किया। आजाद नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

परिजनों के मुताबिक सीताराम जाट दो दिन पहले ट्रांसपोर्ट कार्यालय से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। मूसाखेड़ी क्षेत्र में देखा दो नाबालिग एक लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं।

उन्होंने विरोध किया। इस पर नाराज नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सीताराम को अस्पताल ले जाया गया।

रोबोट चौराहे पर चाकू से धमकाया : दूसरी घटना रोबोट चौराहे के पास हुई, जहां दो बाइक पर सवार तीन युवकों का आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने चाकू निकाल लिया और धमकाया। हालांकि पीड़ित पक्ष थाने नहीं पहुंचा। पुलिस का कहना है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार
Top News

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

9 minutes ago
देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी
Top News

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

9 minutes ago
कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री
Top News

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

22 minutes ago
पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज
Top News

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

42 minutes ago
सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी
Top News

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

about 1 hour ago
154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त
Top News

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

about 18 hours ago
पार्किंग को लेकर विवाद
Top News

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

about 18 hours ago
केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री
Top News

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

about 19 hours ago
पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते
Top News

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

about 19 hours ago
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो
Top News

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

about 19 hours ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

about 19 hours ago
नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद
Top News

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

about 19 hours ago
30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़
Top News

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

about 19 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

about 19 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

about 19 hours ago
अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Top News

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

about 19 hours ago
100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार
Top News

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

about 19 hours ago
जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र
Top News

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!