छात्रों के बीच चाकूबाजी: इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ विवाद हिंसा तक पहुंचा; तीन पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के बीच हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई कहासुनी के बाद बंगाली चौराहे पर तीन छात्रों ने 11वीं के एक छात्र और उसके दोस्तों से मारपीट की।
आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने चाकू से हमला कर उसके दोस्त को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल के विवाद से शुरू हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, 11वीं कक्षा के छात्र रितीश जोशी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह सत्य साईं चौराहे स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उसका स्कूल में खो-खो खेलने के दौरान छात्र रिशीत से विवाद हुआ था।
रितीश ने बताया कि कुछ दिन पहले वह स्कूल में टीसी लेने गया था। उसी दौरान आरोपी उसे लगातार देख रहा था। बाद में आरोपी ने इंस्टाग्राम के जरिए उसका मोबाइल नंबर मांगा, लेकिन उसने नंबर देने से इनकार कर दिया।
मिलने बुलाया, फिर हुआ विवाद
रविवार शाम रितीश अपने दोस्तों लक्की और यश के साथ बंगाली चौराहे पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी का संदेश आया कि वह उससे मिलने आ रहा है। रितीश ने अपनी लोकेशन साझा कर दी।
कुछ देर बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। शिकायत के अनुसार, तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और एक आरोपी ने रितीश को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।
दोस्त के पैर पर चाकू से किया हमला
रितीश का आरोप है कि विवाद के दौरान बचाव में उसने और उसके दोस्तों ने पत्थर फेंके। इसी बीच आरोपियों में शामिल एक युवक ने चाकू निकालकर उसके दोस्त लक्की के पैर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल लक्की को उसके साथी तत्काल एमवाय अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार कराया गया।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
खजराना थाना पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर आरोपी छात्र और उसके दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!