खबर
Top News

जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा 22 पहुंचा; 112 अस्पताल में, ठेकेदार समेत 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 सितंबर 2026, 3:33 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड

खुलासा फर्स्ट, सागर।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। शराब पीने से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 112 लोगों की हालत बिगड़ने पर सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इनमें से 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में शराब में मेथेनॉल की मिलावट सामने आने की बात कही गई है।

एक के बाद एक मौतें, पिता-पुत्र भी शामिल
सोमवार को महेश रावत (55), श्याम बाई अहिरवार (50) और कृष्ण कुमार लोधी की मौत हुई। इससे पहले गंभीर हालत में एयरलिफ्ट कर भोपाल लाए गए राम प्रसाद लोधी ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया था। उनके पिता गोविंद लोधी की भी रविवार को मौत हो चुकी थी।

राम प्रसाद का छोटा भाई भूरे लोधी अभी सागर में भर्ती है। सोमवार दोपहर भगवान सिंह (35), गोपाल आदिवासी (40) और देश कुमार लोधी की भी मौत की जानकारी सामने आई।

परिजन बोले- शराब पीने के बाद बिगड़ी तबीयत
मृतक महेश रावत के भतीजे श्रवण कुमार ने बताया कि उनके चाचा ने रविवार शाम शराब पी थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

वहीं श्याम बाई के बेटे विट्ठल अहिरवार ने बताया कि परिवार गमी में गया था और उनकी मां घर पर अकेली थीं। उन्होंने गांव से शराब मंगवाकर पी थी। देर रात तबीयत बिगड़ी और जिला अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

20 रुपए सस्ती शराब का दिया गया लालच
बंडा थाने में दर्ज FIR में शिकायतकर्ता अनूप सिंह लोधी ने आरोप लगाया है कि गांव में कई लोग अवैध रूप से शराब बेचते हैं। FIR के मुताबिक 4 सितंबर को अनूप अपने भतीजे राजेंद्र लोधी के साथ जुझार लोधी की दुकान पर गया था।

आरोप है कि वहां बताया गया कि लाइसेंसी शराब ठेकेदार यशवंत सिंह, मनीष लोधी और आशीष साहू से जुड़ी सप्लाई के जरिए नया सस्ता ब्रांड आया है, जो दुकान की शराब से 20 रुपए सस्ता है।

राजेंद्र ने कथित तौर पर शराब की गुणवत्ता पर सवाल भी उठाया था। इसके बाद उसने 70 रुपये में एक क्वार्टर शराब खरीदी और पी। घर लौटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और बंडा से सागर रेफर किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांवों में अवैध शराब नेटवर्क का आरोप
स्थानीय ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि ततरवारा गांव से आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से अवैध शराब की सप्लाई होती रही है। ग्रामीणों का दावा है कि इस नेटवर्क में प्रभावशाली और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल हैं।

हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जहरीली शराब कहां तैयार हुई और इसकी सप्लाई किन लोगों के जरिए गांवों तक पहुंची।

ठेकेदार समेत 30 पर केस, 10 गिरफ्तार
सागर एसपी अनुराग सुजानिया के मुताबिक बंडा और विनायका थानों में 25 से ज्यादा नामजद आरोपियों समेत कुल करीब 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस शराब के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चैन और आरोपियों के संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है।

शराब में मेथेनॉल की मिलावट की बात सामने आई
प्रारंभिक जांच में जहरीली शराब में मेथेनॉल की मिलावट पाए जाने की जानकारी सामने आई है। मेथेनॉल एक जहरीला औद्योगिक अल्कोहल है, जिसका सेवन शरीर के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है और गंभीर स्थिति में मौत भी हो सकती है। शराब का वास्तविक स्रोत और मेथेनॉल की मिलावट कहां और किस स्तर पर हुई, यह जांच का प्रमुख बिंदु है।

जीतू पटवारी का दावा- 50 से ज्यादा मौतें
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया कि जहरीली शराब से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। उन्होंने मृतक परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए।

पटवारी ने सागर एसपी अनुराग सुजानिया के पुराने कार्यकाल का हवाला देते हुए एसपी पर तत्काल FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग भी की। ये उनके राजनीतिक आरोप हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

कमलनाथ बोले- ‘दवा से शराब तक सब जहरीला’
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सागर में जहरीली शराब से 22 मौतें गंभीर मामला है। कमलनाथ ने दावा किया कि जिन शराब ब्रांडों पर पहले सवाल उठे थे, उन्हें जांच में क्लीन चिट दी गई थी।

उन्होंने छिंदवाड़ा में कथित जहरीले कफ सिरप और इंदौर में जहरीले पानी का हवाला देते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

अब जांच के केंद्र में पूरा सप्लाई नेटवर्क
सागर शराबकांड में अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल जहरीली शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का है। किसने शराब तैयार की, इसमें मेथेनॉल कहां से आया, किसने इसे गांवों तक पहुंचाया और अवैध कारोबार इतने समय से कैसे चलता रहा,इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इस बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग प्रभावित लोगों के इलाज और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित समाचार

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
Top News

गरबा एवं गणेश पंडालों में धार्मिक मर्यादा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग:भारत रक्षा मंच ने महापौर को सौंपा ज्ञापन; पहचान सत्यापन, महिला सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी पर दिया जोर

2 minutes ago
बड़ा निवेश प्लान
Top News

बड़ा निवेश प्लान:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने दुनिया के निवेशकों को दिया न्योता; युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

3 minutes ago
अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद
Top News

अर्पना स्वीट्स की मिठाई में फफूंद:बच्ची की तबीयत बिगड़ी; फूड इंस्पेक्टर बताकर राहुल के फोन से उठे सवाल

10 minutes ago
मोहन की लीला न्यारी
Top News

मोहन की लीला न्यारी:जन्माष्टमी और सियासी हांडी; भागीरथपुरा से विदिशा, दतिया, ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड तक फोड़ी सियासी हांडी

14 minutes ago
आ रहे हैं महाराजाधिराज
Top News

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

22 minutes ago
60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा  का दरबार
Top News

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

about 1 hour ago
कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे
Top News

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

about 1 hour ago
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत
Top News

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

about 1 hour ago
कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान
Top News

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

about 1 hour ago
‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’
Top News

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

about 2 hours ago
मतदाता सूची पर बड़ा सवाल
Top News

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

about 2 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा
Top News

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

about 3 hours ago
जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार
Top News

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

about 3 hours ago
मार्च की डेडलाइन बीती
Top News

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

about 3 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन
Top News

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

about 3 hours ago
‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक
Top News

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

about 3 hours ago
ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन
Top News

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

about 4 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

about 4 hours ago
रास्ता बताना पड़ा भारी
Top News

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!